Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petition to close liquor shops in Karela Bagh Colony, Prayagraj, dismissed

High Court : प्रयागराज के करेला बाग कॉलोनी में शराब की दुकानों को बंद करने की याचिका खारिज

Sun, 02 Nov 2025 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Nov 2025 05:27 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करेला बाग कॉलोनी और गुरु तेग बहादुर नगर में शराब की दुकानों को हटाने या बंद करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
Petition to close liquor shops in Karela Bagh Colony, Prayagraj, dismissed
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करेला बाग कॉलोनी और गुरु तेग बहादुर नगर में शराब की दुकानों को हटाने या बंद करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि गैरमान्यता प्राप्त कॉलोनी व बिना पंजीकृत मंदिरों की मौजूदगी के आधार पर शराब की दुकानों को नहीं हटाया जा सकता। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति शैलेंद्र क्षितिज की खंडपीठ ने स्थानीय निवासियों की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है। याचियों ने तर्क दिया कि ये दुकानें आवासीय कॉलोनी व शिव मंदिर के 100 मीटर के दायरे में हैं। ये उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की संख्या एवं स्थान नियमावली-1968 के तहत तय 100 मीटर की निषिद्ध दूरी के भीतर आती हैं। ऐसे में इन्हें बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


कोर्ट ने याचियों की दलील यह कहते हुए खारिज कर दी कि आवासीय कॉलोनी वही मानी जाएगी जो सक्षम प्राधिकारी (पीडीए या नगर निगम) से विधिवत अनुमोदित हो। करेला बाग कॉलोनी के मामले में ऐसा कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। अदालत ने यह भी पाया कि क्षेत्र में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी मौजूद हैं, जिससे यह इलाका पूरी तरह आवासीय नहीं कहा जा सकता। याचियों ने यह भी तर्क दिया कि शराब की दुकानें एक प्राचीन शिव मंदिर से करीब 50–60 मीटर की दूरी पर हैं, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को भी सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि संबंधित मंदिर न तो किसी पंजीकृत ट्रस्ट या सोसाइटी के स्वामित्व में है और न ही सार्वजनिक पूजा स्थल के रूप में अधिसूचित है। इसलिए दूरी का प्रतिबंध लागू नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed