फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petition filed in High Court for CBI investigation into Hathras incident

Prayagraj News: हाथरस की घटना की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Petition filed in High Court for CBI investigation into Hathras incident
हाथरस भगदड़ मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पत्र याचिका दायर की गई है। स्वत: संज्ञान लेने के लिए मुख्य न्यायाधीश से आवेदन किया गया है। एडवोकेट गौरव द्विवेदी की ओर से दायर जनहित पत्र याचिका में कहा गया है कि यह घटना जिला अधिकारी की लापरवाही से हुई है। इसके लिए पूरी तरह से वही जिम्मेदार हैं। जनहित याचिका में आगे कहा गया कि जिला अधिकारियों के पास किसी भी अवांछित स्थिति को रोकने और नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था मौजूद नहीं हैं। जबकि, सरकार बेहतर प्रशासन के लिए नई तकनीकों में रुपयों का निवेश कर रही है।
विज्ञापन

जनहित याचिका में कहा गया कि इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। एलआईयू इस घटना के बारे में पूर्वानुमान में कैसे अनभिज्ञ रह गई। वहीं, याचिकाकर्ता ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में भाग लेने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से इस पत्र याचिका के माध्यम से अपनी जनहित याचिका स्वीकार करने और घटना का स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed