फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Persistent bleeding cancer fears

लगातार रक्तस्राव तो कैंसर की आशंका

Mon, 12 Oct 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Persistent bleeding cancer fears
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और पुरा छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में कोलोरेक्टल डिजीज (बृहदांत्र और मलद्वार से संबंधित बीमारियों) पर राष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन डॉ. प्रीतम दास सभागार में किया गया। सेमिनार में गैलेक्सी हास्पिटल पुणे के कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश पुराम्बेकर्र समेत कई नामचीन कैंसर विशेषज्ञों ने कोलोरेक्टल सर्जरी पर व्याख्यान देने के साथ ही मरीजों की सर्जरी की।
विज्ञापन


कैंसर सर्जन डॉ. पुराम्बेकर ने मलद्वार में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे मरीज की सर्जरी कर कोलोरेक्टल डिजीज के इलाज में हुए चिकित्सकीय बदलावों को बताया। डॉ. पुराम्बेकर ने बताया कि यदि किसी मरीज के मलद्वार से लगातार खून निकल रहा हो या मल त्याग में दिक्कत हो तो तत्काल कुशल चिकित्सक से जांच करना चाहिए। ऐसे में कैंसर होने की आशंका रहती है। एसजीपीजीआई के गैस्ट्रो सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बवासीर से पीड़ित एक मरीज की आधुनिक क्लिप विधि से सर्जरी की। सर्जरी उपरांत उन्होंने डॉक्टरों के सवालों का जवाब भी दिया। एसजीपीजीआई के ही गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. समीर चंद्रा ने इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज और डॉ. शैलेष पुराम्बेकर ने रोबोटिक कैंसर सर्जरी पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. बीबी चंद्रा स्मृति व्याख्यान के तहत केजीएमयू की डॉ. अपजीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी ‘ओक्यूलोप्लास्टी’ पर जानकारी दी। इससे पूर्व मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सेमिनारों के आयोजन से चिकित्सा जगत में हो रही चिकित्सकीय शोध और वैज्ञानिक बदलावों  के बारे में जानकारी मिलती है। सेमिनार में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शबी अहमद, डॉ. अर्पित बंसल, आयोजन समिति के सचिव डॉ. वैभव श्रीवास्तव, पुरा छात्र कल्याण संघ अध्यक्ष डॉ. सुबोध जैन, सचिव डॉ. शरद जैन, डॉ. प्रोबल नियोगी, डॉ. अनिल सरोज, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. वीके पांडेय, डॉ. मोहित जैन, डॉ. एनएन गोपाल, डॉ. संतोष कुमार सिंह , डॉ. अलंकार समेत कई डॉक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed