फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pepsi plant will be established in Naini in one and a half year

Prayagraj : डेढ़ वर्ष में नैनी में स्थापित हो जाएगा पेप्सी का प्लांट, डेढ़ हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
सार

नैनी स्थित  सरस्वती हाईटेक सिटी योजना 2016 में लागू की गई थी लेकिन अभी तक उसमें ऑक्सीजन प्लांट ही लग सका है। जमीन की अधिक कीमत तथा अन्य कारणों का हवाला देते हुए उद्यमी आगे नहीं आ रहे थे। ऐसे में पेप्सी का प्लांट के लिए भूमि आवंटित होने से नए उद्योगों के आने को बल मिला है।

विज्ञापन
Pepsi plant will be established in Naini in one and a half year
Prayagraj News : वरुण बेवरेजेज के सीओओ कमलेश कुमार जैन ने मंत्री नन्दी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरस्वती हाईटेक सिटी परिसर में पेप्सी का प्लांट के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 26.7 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र जारी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां अगले डेढ़ वर्ष में पेप्सी का प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान 1500 लोगों  को यहां रोजगार भी मिल सकता है। इस बीच शुक्रवार को पेप्सिको की अखिल भारतीय फ्रेंचाइजी वरुण बवेेरेजेज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीओओे कमलेश कुमार जैन ने सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से लखनऊ में मुलाकात की। 

विज्ञापन



दरअसल नैनी स्थित  सरस्वती हाईटेक सिटी योजना 2016 में लागू की गई थी लेकिन अभी तक उसमें ऑक्सीजन प्लांट ही लग सका है। जमीन की अधिक कीमत तथा अन्य कारणों का हवाला देते हुए उद्यमी आगे नहीं आ रहे थे। ऐसे में पेप्सी का प्लांट के लिए भूमि आवंटित होने से नए उद्योगों के आने को बल मिला है। वरुण बेवरेजेज यहां 1052.57 करोड़  का निवेश कर उद्योग लगाने जा रही है।
विज्ञापन



उद्योग स्थापित होने के बाद यहां प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। इस संबंध में बीते दिनों लखनऊ में केबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मौजूदगी में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिग सेरेमनी में वरुण बेवरेजेज की ओर से प्रदेश में 20 अरब रुपये के निवेश की घोषणा की थी। इसी क्रम में कंपनी की ओर से चित्रकूट में 496.57 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए जमीन का आवंटन हो चुका है। अब कंपनी ने सरस्वती हाईटेक सिटी में भी फैक्ट्री लगाने जा रही है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी ने बताया कि कंपनी को 25 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदी ने दी बधाई, कहा नैनी में अभी और होगा निवेश
उधर लखनऊ में वरुण  बेवरेजेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीओओ कमलेश कुमार जैन ने मंत्री नंदी से की मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए मंत्री नंदी ने डायरेक्टर कमलेश कुमार जैन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। डायरेक्टर कमलेश कुमार जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और सकारात्मक माहौल से निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा है।


उधर बताया जा रहा है कि वरूण बेवरेजेज द्वारा अब जल्द ही रजिस्ट्री और पजेशन की प्रक्त्रिस्या पूरी करने के बाद प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। यहां कार्बोनेटेड शीतल पेय, फलों के गूदे या जूस आधारित पेय उत्पादन भी किया जाएगा। कंपनी प्रयागराज के साथ ही अमेठी, गोरखपुर और चित्रकूट में 3740 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है, जहां 5650 से अधिक रोजगार के अवसरों के सृजन की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed