{"_id":"6a500a5dbab1849486018ef9","slug":"people-troubled-by-waterlogging-on-the-bhagdevara-rerua-connecting-road-allahabad-news-c-417-1-man1001-7844-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भगदेवरा-रेरुआ संपर्क मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भगदेवरा-रेरुआ संपर्क मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान
Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
मंसूराबाद- मरम्मत एवं नालियों की सफाई के अभाव में कीचड़ से अटा पड़ा भगदेवरा-रेरुआ संपर्क मार्ग।
क्षेत्र के भगदेवरा-रेरुआ संपर्क मार्ग की जर्जर हालत और नालियों की सफाई न होने से सड़क पर कीचड़ व जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। हल्की बारिश में भी सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग, छात्र-छात्राएं, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। सड़क पर कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं बढ़ी हैं। पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ के लल्लूराम, बडेलाल गुप्ता और पारथपुर उर्फ भगदेवरा के फूलचंद्र पटेल, रमेश पटेल जैसे ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर बरसात में आवागमन बाधित हो सकता है।