{"_id":"5a414fbf4f1c1bc20a8b4ce7","slug":"people-stranded-in-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला घूमने निकले लोग जाम में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला घूमने निकले लोग जाम में फंसे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
क्रिसमस मेले में भीड़ उमड़ने की वजह से सोमवार दोपहर से लेकर रात तक सिविल लाइंस और इससे जुड़े इलाकों में जाम लगा रहा। आलम यह रहा कि आम दिनों की तुलना में सोमवार को लोगों को ज्यादा ही जाम में जूझना पड़ा। उन सड़कों पर भी गाड़ियां रेंगती रहीं जहां आमतौर पर जाम नहीं लगता है। क्षेत्रीय थाने की पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस के भी कर्मचारी जगह-जगह तैनात किए गए थे लेकिन क्षमता से ज्यादा गाड़ियां आने से जाम आधी रात तक लगा रहा।
क्रिसमस पर सोमवार को पत्थर गिरजाघर के चौतरफा तथा जीजीआईसी मैदान से लेकर हर्ष होटल चौराहे तक मेला लगा था। उधर, सेंट जोसेफ कॉलेज में भी हर साल की तरह क्रिसमस मेला लगाया गया। इन दोनों मेले में दिन में ग्यारह बजे से भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर दो बजे तक आलम यह हुआ कि शहर में चौतरफा जाम लग गया। शहर के झलवा, राजरूपपुर, चकिया, करेली, शाहगंज से मेले में घूमने-फिरने के लिए भीड़ निकली तो लूकरगंज से लीडर रोड पर पानी टंकी ओवरब्रिज, नवाब युसूफ रोड पर जाम लगा। जानसेनगंज, बैरहना, निरंजन डाट पुल से लेकर बस अड्डा, हनुमान मंदिर चौराहा तक जाम लगा रहा। पत्थर गिरजाघर के आसपास तो चलना भी मुश्किल हो गया था। पत्थर गिरजाघर के चौतरफा हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, एकलव्य चौराहा, नगर निगम, सिविल लाइंस थाना, सुभाष चौराहेे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
शाम को हालात खराब हुए तो हर्ष होटल चौराहा से लेकर पत्थर गिरजाघर के चौतरफा ट्रैफिक और जिला पुलिस की तैनाती की गई मगर उससे फर्क नहीं पड़ा। हर्ष होटल से नगर निगम के पिछले हिस्से में रायल होटल चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर भी सोमवार को रात तक जाम की स्थिति रही। उधर, सेंट जोसेफ कॉलेज में मेले की वजह से एल्गिन रोड से लेकर कमला नेहरू मार्ग पर हिंदू हॉस्टल और हनुमान मंदिर चौराहा तक जाम में गाड़ियां रेंगती रहीं। खुशी और उत्साह से बच्चों संग आए परिजनों को घर वापसी में खासी मशक्कत करनी पड़ी। नवाब युसूफ मार्ग पर तो देर रात तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।