फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People exposed the fair administration before the Judicial Commission

Prayagraj News: न्यायिक आयोग के समक्ष लोगों ने खोली मेला प्रशासन की पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
People exposed the fair administration before the Judicial Commission
मौनी अमावस्या पर हुए हादसे में 30 श्रद्धालुओं की माैत के मामले की जांच करने पहुंची न्यायिक आयोग की टीम के समक्ष ही पीड़ितों ने मेला प्रशासन की पोल खोल दी। एसआरएन अस्पताल आई टीम से लोगों ने बताया कि वह दूसरे हादसे के शिकार हुए हैं। जब आयोग ने सवालिया निगाहों से मेला प्रशासन की ओर देखा तो उन्होंने सिर्फ एक ही घटना का जिक्र किया।
विज्ञापन

न्यायिक आयोग से जुड़े सूत्रों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, शुक्रवार को मेला पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौनी अमावस्या पर सिर्फ एक हादसे की ही जानकारी दी थी। लेकिन, जब आयोग ने अस्पताल में भर्ती घायलों ने पूछताछ की तो इसमें दो अलग-अलग घटनाओं का जिक्र सामने आया।
विज्ञापन

इसके बाद आयोग ने जब सवालिया निगाहों से मेला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों देखा तो उन्होंने सिर्फ संगम नोज पर हुई एक ही घटना का जिक्र किया। दूसरी घटना में सात महिलाओं की मौत का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों से बातचीत में महत्वपूर्ण तथ्यों को आयोग की टीम ने नोट किया है। इन बयानों के बाद मेला पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेला क्षेत्र में हुईं घटनाओं की वास्तविक संख्या क्या है और कितने लोगों की मौत हुई, अब यह न्यायिक आयोग को जांच में देखना-तय करना है।
न्यायिक आयोग के अध्यक्ष हर्ष कुमार का कहना है कि निरीक्षण के दाैरान मिले साक्ष्यों का गहराई से विश्लेषण कर जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों के लिखित बयान दर्ज किए जाएंगे।


लखनऊ में न्यायिक आयोग ने की बैठक
प्रयागराज में घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को न्यायिक आयाेग की टीम ने लखनऊ पहुंचकर बैठक की। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों पर भी चर्चा की गई। बताते हैं कि वसंत पंचमी के अमृत स्नान के बाद न्यायिक आयोग की टीम फिर प्रयागराज आएगी। आयोग को इस हादसे की जांच एक माह के भीतर पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed