फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pda sealed 10 illegal construction in naini industrial area

नैनी में पीडीए की टीम ने सील किए दस अवैध निमार्ण, कार्रवाई से हड़कंप

Wed, 28 Oct 2020 06:32 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
pda sealed 10 illegal construction in naini industrial area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

औद्योगिक अंचल नैनी के विभिन्न इलाकों में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करा रहे लोगों के खिलाफ मंगलवार को पीडीए की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई कर हुए दस निर्माण सील कर नोटिस चस्पा कर दी। वहीं कई निर्माणाधीन भवनों में काम बंद कराकर चेतावनी दी गई। इलाके में कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


पीडीए उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल के निर्देश पर जोनल अधिकारी और प्रवर्तन दल प्रभारी ने सुबह दस बजे से कार्रवाई शुरू की। जेडओ के मुताबिक मौके पर भवन निर्माण करा रहे लोग पीडीए से स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा सके। महेवा पूरब पट्टी में नवग्रह हॉस्पिटल के पास अनीस केसरवानी, महेवा पूरब पट्टी में ही हारुन रशीद का निर्माणाधीन भवन सील किया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान लोकपुर में नियाज अहमद निवासी मेहवा पूरब पट्टी, विकास रोड पर पवन सोनी, गंगापुरम में राजकिशोर सिंह, देवरख में जाम डामविक, सरपतहिया में रोहित मिश्रा, चकदाउद नगर में कमलकांत सिंह, डीपीएस स्कूल के पीछे फूलकली तथा सरपतहिया में लक्ष्मी त्रिपाठी के निर्माणाधीन भवन सील किए गए। कार्रवाई में क्षेत्रीय अवर अभियंता डीके पांडेय, भवन निरीक्षक एसपी सिंह, पीडीए प्रवर्तन दल के कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed