फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA action in Kasari-Masari, Jhalwa in Dhoomanganj

कसारी-मसारी, झलवा में 25 बीघा में अवैध प्लाटिंग उजाड़ी

Sat, 30 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
PDA action in Kasari-Masari, Jhalwa in Dhoomanganj
PDA action in Kasari-Masari, Jhalwa in Dhoomanganj - फोटो : CITY DESK
नाला पाटकर भू माफिया डलवा रहा था ह्यूम पाइप
विज्ञापन

पीडीए ने रोका काम, एक निर्माण ध्वस्त, चार सील
देवप्रयागम आवासीय योजना में शुरू कराया काम
प्रयागराज। भू माफिया के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पीडीए ने शुक्रवार को कसारी मसारी और झलवा इलाके में करीब 25 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। यहां बनाई गईं और निर्माणाधीन दर्जनों चहारदीवारी ध्वस्त करा दी गईं। मौके पर नाला पाटकर ह्यूम पाइप डाले जाने का काम रोका गया। यहीं नाले के बगल निर्माणाधीन एक भवन ध्वस्त करा दिया गया। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहे चार निर्माण भी सील किए गए।
जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय प्रवर्तन दल के साथ सबसे पहले देवप्रयागम आवासीय योजना स्थल पर पहुंचे। यहां कुछ काश्तकारों ने काम बंद करा दिया था। काश्तकारों को भूमि संबंधी जानकारी देकर मनाया गया और मौके पर काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

पीडीए का दस्ता कसारी मसारी पहुंचा। यहां आवासीय योजना के यमुना कुंज से सटे इलाके में करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। दस्ते ने कई चहारदीवारी ध्वस्त करा दीं। जोनल अधिकारी आलोक ने बताया कि यहां पप्पू उर्फ गुड्डू के प्लाटिंग कराने की जानकारी है। इसी स्थान पर चार निर्माणाधीन भवन सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झलवा में करीब 20 बीघा में अवैध प्लाटिंग करा रहे जफर के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां प्लाटिंग के साथ नाला पाटकर ह्यूम पाइप डाली जा रही थी, जिसे रोका गया। वसुधा विहार में मुख्य सड़क के किनारे नाले से सटाकर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। मौके पर क्षेत्रीय अभियंता अनिल कुमार सिंह, धूमनगंज पुलिस के साथ पीएसी आदि मौजूद रहे।

फूल मंडी उजाड़ी, नैनी में हटाए 21 अतिक्रमण
पीडीए ने शुक्रवार को नैनी इलाके में पुराने पुल के पास कार्रवाई करते हुए फूलमंडी उजाड़ दी। यहां सड़क और फुटपाथ पर तखत लगाकर सजी दुकानों को ध्वस्त करा दिया। शोरशराबा करने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया। एसडीएम करछना, नैनी पुलिस नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ पीडीए के अफसरों ने लेप्रोसी चौराहा से मिर्जापुर मार्ग पर भी कब्जे हटाए। प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय के मुताबिक कुल 21 अतिक्रमण हटाए गए जबकि इनकी संख्या 50 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed