{"_id":"656c5c88308383a4cc7bdc4ae55a23bd","slug":"pcs-pre-issue-2-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों बिना परीक्षा दिए ही हुए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों बिना परीक्षा दिए ही हुए बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2015 के हजारों अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए ही बाहर हो गए हैं। आयोग ने दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त नहीं की है। जबकि, पेपर आउट और परीक्षा स्थगित होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में आयोग के इस फैसले से इन्हें इस अवसर से वंचित होना पड़ेगा। इसके नाराज अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
पहली पाली का पेपर आउट होने की सूचना सुबह से ही न्यूज चैनलों पर आने लगी थी। डीजीपी की ओर से परीक्षा निरस्त करने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद यह सूचना भी प्रसारित हो गई कि परीक्षा रद कर दी गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी। चूंकि सभी अभ्यर्थियों का सेंटर दूसरे जिलों में था, इसलिए जल्दी घर पहुंचने तथा बस और ट्रेन में भीड़ से बचने के लिए भी उन्होंने वापस होने में तत्परता दिखाई। इसके विपरीत आयोग ने पेपर आउट होने की बात सिरे से खारिज कर दी और परीक्षा निरस्त करने से भी इंकार कर दिया। अब चौतरफा दबाव के बाद आयोग ने सोमवार को सिर्फ पहला पेपर स्थगित किया है। इसकी वजह से दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित इस भर्ती से वंचित होना पड़ेगा।