फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pcs main exam started

पीसीएस मुख्य परीक्षा

Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
pcs main exam started
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2021 मुख्य परीक्षा बुधवार से सूबे के तीन शहरों में 17 केंद्रों पर शुरू हो गई है। यह परीक्षा 27 मार्च तक चलेगी। पहले दिन प्रथम सत्र में 9.30 से 12.30 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर दो से पांच बजे तक दूसरे सत्र में निबंध का प्रश्नपत्र था।
विज्ञापन

दोनों ही प्रश्नपत्रों में समसामयिक मुद्दों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अभ्यर्थियों से वर्तमान में भारत की विदेश नीति-दशा और दिशा आदि पर निबंध लिखने को कहा गया। प्रश्न पत्र में निबंध उन्हीं मुद्दों पर लिखना था, जो हाल के दिनों में चर्चा में रहे। यह ऐसे विषय रहे जो पुस्तकीय ज्ञान से इतर रहे। समाचार पत्रों का लगातार अवलोकन करने वाले विद्यार्थियों को निबंध लिखने में काफी सहूलियत हुई।
विज्ञापन

निबंध का प्रश्नपत्र तीन खंडों में विभाजित था। प्रत्येक खंड में तीन-तीन विषय दिए गए थे, जिसमें से एक-एक विषय पर अधिकतम 700 शब्दों में हिंदी, अंग्रेजी या उर्दू में निबंध लिखना था। कुल 150 अंकों के प्रश्नपत्र में प्रत्येक निबंध के लिए 50 अंक निर्धारित थे। 150 अंकों का ही हिंदी का पेपर था, इसमें सभी प्रश्न अनिवार्य थे। 20-20 अंकों के दो गद्यांश पूछा गए थे। इसके अलावा महापौर की ओर से महानगर में डेंगू से हो रही मृत्यु संबंधी एक सरकारी पत्र उत्तर प्रदेश शासन को लिखने के लिए कहा गया था, जिसके लिए 10 अंक निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अंक का ही यह भी सवाल था कि अर्द्ध सरकारी पत्र किसे कहते हैं और यह सरकारी पत्र से किस प्रकार भिन्न होता है। दोनों के अलग-अलग प्रारूप भी तैयार करने थे। वाक्यों को शुद्ध करने के लिए पांच और वर्तनी संशोधित करने के लिए पांच अंक निर्धारित थे। हिंदी में 10 मुहावरों/लोकोक्तियों के अर्थ और उनका वाक्य में प्रयोग करने को कहा गया था, जिसके लिए 30 नंबर निर्धारित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed