{"_id":"574360484f1c1bae70690ec6","slug":"pcs-j-218-posts-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे 218 पदों के लिए भर्ती जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-जे 218 पदों के लिए भर्ती जल्द
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-जे की तैयारियों की भर्ती में जुटे प्रतियोगियों को जल्द ही एक बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 218 पदों के लिए भर्ती की तैयारी है। शासन से इसके लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। आयोग के फैसले के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आयोग के वार्षिक कैलेंडर में पीसीएस-जे की भर्ती शामिल नहीं थी। इससे प्रतियोगियों में निराशा थी लेकिन अब उनकी निराशा दूर होने जा रही है। विशेष सचिव शासन की ओर से आयोग को पत्र लिखकर पदों का विवरण दिया गया है। कुल 218 में से 109 पद सामान्य कैटेगरी के हैं। अनुसूचित जाति के 46, अनुसूचित जनजाति के चार, ओबीसी के 59 पद हैं। क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के चार, महिलाओं के 44 पद हैं। अधियाचन को आयोग बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। उसमें हुए निर्णय के अनुसार भर्ती की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन