{"_id":"676d4dca0fa2e1896f0098fb","slug":"pcs-2024-exam-13-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCS 2024 Exam : आयोग ने पीसीएस प्री की जारी की उत्तर कुंजी, साक्ष्यों के साथ 13 जनवरी तक कर सकते हैं आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PCS 2024 Exam : आयोग ने पीसीएस प्री की जारी की उत्तर कुंजी, साक्ष्यों के साथ 13 जनवरी तक कर सकते हैं आपत्ति
Thu, 26 Dec 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:06 PM IST
सार
आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी। तीन दिन बाद आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी। आयोग की ओर से वेबसाइट पर पेपर अपलोड किए गए हैं और हर सवाल के सही विकल्प को घेरा गया है।
विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims Answer Key
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों की उत्तरी कुंजी बुधवार को जारी कर दी। आयोग की वेबसाइट पर इसे 30 दिसंबर तक देखा जा सकेगा। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 31 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी। तीन दिन बाद आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी। आयोग की ओर से वेबसाइट पर पेपर अपलोड किए गए हैं और हर सवाल के सही विकल्प को घेरा गया है।
विज्ञापन
यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो वे 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक प्रत्यावेदन दे सकते हैं। प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप में देना होगा। इसके पक्ष में साक्ष्य भी संलग्न करने होंगे। दोनों पेपर के लिए एक ही लिफाफे में अलग-अलग प्रत्यावेदन देने होंगे। प्रत्यावेदन डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन