फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS-2017 interview asked Where did Trump and Modi last meet?

पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में अभ्यर्थी से पूछा, बताओ- ट्रंप और मोदी अंतिम बार कहां मिले ?

Wed, 18 Sep 2019 09:24 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Sep 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
PCS-2017 interview asked Where did Trump and Modi last meet?
फाइल फोटो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम बार कहां मिले और उनके बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। पीसीएस-2017 के इंटरव्यू के दूसरे दिन मंगलवार को एक अभ्यर्थी से यही सवाल पूछा गया। ज्यादातर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मात्र तीन से चार मिनट में पूरा हो जा रहा है।
विज्ञापन


इंटरव्यू 30 तक चलना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पांच बोर्ड गठित किए गए हैं और पंद्रह दिनों में 2029 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है। समय कम है और आयोग का प्रयास है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक अंतिम चयन परिणाम भी घोषित कर दिया जाए। 
विज्ञापन


अमूमन इंटरव्यू में औसतन आठ से दस मिनट का वक्त लगता है, लेकिन इस बार ज्यादातर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन से चार मिनट में ही पूरा हो जा रहा है और बोर्ड के सामने पहुंचते ही अभ्यर्थियों के सामने सवालों की झड़ी लग जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू के दौरान ज्यादातर सवाल समसामयिक मुद्दों से जुड़े पूछे जा रहे हैं। एक अभ्यर्थी से क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल में अंतर बताने को कहा गया। यह भी पूछा गया कि नाविक क्या है? एनएसजी के बारे में बताएं। 

कृत्रिम बुद्धिमता क्या है? समान नागरिक संहिता लागू होने की संभावना है कि नहीं? दोकम पोर्ट कहां है और भारत से इसका क्या संबंध है? भारत-पाकिस्तान के बीच कौन सी जलसंधि है और उसका नाम क्या है? 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला को किस धारा के तहत नजरबंद किया गया? अयोध्या में राम मंदिर का मामला इन दिनों किस कारण से सुर्खियों में है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed