फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Particulars started here for important leaders for the ticket

टिकट के लिए खासमखास नेताओं के लिए यहां शुरू हुई भागदौड़

Fri, 18 Aug 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Aug 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Particulars started here for important leaders for the ticket
नेता
हाईकोर्ट द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को नवंबर 2017 तक निकाय चुनाव कराने के निर्देश के बाद भाजपाई एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के तमाम नेताओं की यही लालसा है कि मेयर का टिकट इस बार उन्हें जरूर मिल जाएगा। इसमें से बहुत से ऐसे भाजपाई है जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान भी टिकट के लिए दावेदारी की थी। तमाम भाजपाई टिकट की चाह में अपने-अपने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ  नाथ सिंह, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी की शरण में चले गए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद से ही इस बात की सरगर्मी चल रही है कि भाजपा मेयर का टिकट इस बार किसे देगी। वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में जहां पार्टी के पास इस पद के लिए ढूंढने से भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे तो इस बार मेयर पद के लिए दावा करने वाले भाजपाइयों की लंबी लाइन लगी हुई है। इसमें से अधिकांश चेहरे वहीं है जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के लिए इलाहाबाद की विभिन्न सीटों से अपना दावा ठोंका था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इलाहाबाद के चार मंत्री सरकार में शामिल है। ऐेसे में टिकट के दावेदार इन्हीं चार नेताओं के इर्द गिर्द ही मंडरा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पार्टी के कुछ नेताओं के लखनऊ जाने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन


वर्तमान समय मेयर का टिकट पाने के लिए अभी जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं उसमें निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. एलएस ओझा, पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अग्रवाल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, शैलतनया श्रीवास्तव, डा. कमला सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, विजय मिश्र, डा. बीबी अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, पूर्व मेयर डा. केपी श्रीवास्तव, शशांक त्रिपाठी, पार्षद राजू  शुक्ला, गणेश केसरवानी, अनामिका चौधरी आदि नाम सामने आए हैं। सभी का यही दावा है कि मेयर का टिकट उनके खाते में आएगा। पिछले दिनों केशव मौर्य के इलाहाबाद आगमन के दौरान मेयर पद के संभावित प्रत्याशियों ने अपने होर्डिंग आदि के माध्यम से अपनी दावेदारी पुख्ता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  पार्टी नेता डा. कीर्तिका अग्रवाल और सुबोध सिंह का कहना है कि मेयर के लिए स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव की आहट मिलते ही गली-मोहल्लों में पार्षद के संभावित प्रत्याशियों के बीच होर्डिंग वार छिड़ गया है। चौक हो या फिर रामबाग, आजाद नगर हो या फिर तेलियरगंज। नगर निगम के सभी 80 वार्डों में शुभकामना संदेश वाले होर्डिंग पार्षद चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों ने लगा दिए हैं। रामबाग और आजाद नगर में कुछ प्रत्याशियों ने रातों रात ही अपने होर्डिंग लगा दिए। भाजपा नेता रितेश मिश्र उर्फ आशु पंडित ने बताया कि वार्ड 27 में काफी संख्या में इस बार प्रत्याशियों ने अपने होर्डिंग आदि लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed