फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parishadiya schools will be reformed in new year 2020

नए शैक्षिक सत्र से पहले चमकेंगे परिषदीय स्कूल

Wed, 01 Jan 2020 10:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Parishadiya schools will be reformed in new year 2020
प्रदेश के स्कूली शिक्षा महानिदेशक ने परिषदीय विद्यालयों में 20 मार्च तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने को कहा
विज्ञापन

प्रयागराज। नए वर्ष में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों का कायाकल्प होगा। सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा में सुधार के क्रम में स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सभी परिषदीय विद्यालयों को 20 मार्च 2020 तक भौतिक सुविधाओं को पूरा करने का आदेश दिया है। विद्यालयों में मौजूद सुविधाओं का पहले भौतिक सत्यापन होगा। इसके बाद विद्यालय में किस सुविधा का अभाव है, इसकी जानकारी जुटाकर उसे समय से पूरा किया जाएगा। सरकार की ओर से अप्रैल में नए शैक्षिक सत्र के आरंभ होने से पहले भौतिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में टाइल्स लगाने, शौचालय निर्माण, चहारदीवारी निर्माण, पेयजल व्यवस्था, हैंड वाशिंग सिस्टम, फर्श मरम्मत, खिड़की-दरवाजाों की मरम्मत, ब्लैक बोर्ड, विद्युतीकरण, फर्नीचर, इंटरलॉकिग समेत 12 भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो यदि विभागीय अधिकारियों ने शासन की नीतियों को पूरी तरह से लागू किया तो नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों का कायाकल्प हो सकता है। विद्यालयों में भौतिक सुविधाएं बढ़ाए जाने को लेकर शासन स्तर से मॉनीटरिंग भी हो रही है।
विज्ञापन

शासन की ओर से आपरेशन कायाकल्प की निगरानी जिलाधिकारी, सीडीओ, डीपीआरओ एवं बीएसए करेंगे। ऑपरेशन कायाकल्प का काम वित्त आयोग से प्राप्त मद से ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से कराया जाएगा। शासन की ओर से बीआरसी व एबीएआरसी का पुनर्गठन कर अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पद को सृजित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं पहुंचने के बाद उनकी तस्वीर बदली नजर आएगी। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं पूरी मिलने से विद्यालयों के प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed