{"_id":"60e5c47032ea0b379d1e45bd","slug":"parcel-will-reach-pune-bangalore-and-mumbai-in-just-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज दो घंटे में पुणे, बंगलुरू और मुंबई पहुंच जाएगा पार्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज दो घंटे में पुणे, बंगलुरू और मुंबई पहुंच जाएगा पार्सल
Wed, 07 Jul 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:42 PM IST
सार
- यात्री विमान के जरिये शुरू हुई कार्गों सेवा, जहां की सीधी फ्लाइट उन्हीं शहरों के लिए हो रही बुकिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से मुंबई, पुणे, बंगलुरू आदि शहरों में अब महज दो से घंटे में ही पार्सल पहुंच जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब विमानन कंपनियों द्वारा कार्गों सेवा शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि इस सेवा के लिए विमानन कंपनियां किसी भी तरह के कार्गों विमान का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। यात्री विमान के जरिये ही विमानन कंपनियों ने यह सेवा शुरू की है। अभी हाल ही में शुरू की गई इस सेवा से प्रयागराज और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी राहत मिली है।
इस सेवा के शुरू होने के अगर कोई व्यापारी या अन्य व्यक्ति किसी भी तरह का पार्सल प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए संचालित फ्लाइट के माध्यम से बुक कराते हैं तो वह पार्सल उसी दिन गंतव्य शहर तक पहुंच जाएगा। एयरपोर्ट में विमानन कंपनियों द्वारा अभी सुबह के समय ही बुकिंग की जा रही है। ताकि यात्री विमान आने के पहले ही पार्सल संबंधी सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएं और विमान आने के बाद संबंधित पार्सल उसमें लोड कर दिया जाए। यहां दोपहर बाद पार्सल बुकिंग अभी नहीं की जा रही है।
बता दें कि प्रयागराज से निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा पुणे, मुंबई, बंगलुरू, रायपुर, दिल्ली, भुवनेश्वर, देहरादून, गोरखपुर और भोपाल के लिए फ्लाइट संचालित की जा रही है। इसके अलावा एलाइंस एयर दिल्ली और बिलासपुर के लिए फ्लाइट चल रहा है। सड़क मार्ग या रेलवे से मुंबई, पुणे, बंगलुरू आदि शहरों में पार्सल पहुंचने में कम से कम दो दिन का वक्त लगता है, लेकिन अब इन शहरों में दो से ढाई घंटे में ही पार्सल पहुंच जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक अंचल प्रकाश ने बताया कि कार्गों बुकिंग की सुविधा प्रयागराज एयरपोर्ट में अब उपलब्ध है। जिन शहरों के लिए यहां से सीधी फ्लाइट की सुविधा है, अभी वहीं की बुकिंग विमानन कंपनियों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
कार्गों के लिए टर्मिनल बनाए जाने का भेजा जा चुका है प्रस्ताव
प्रयागराज एयरपोर्ट में कार्गों विमान की आवाजाही शुरू करने के लिए यहां एक नया टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां टर्मिनल बनने के बाद ही कार्गों विमान की आवाजाही शुरू हो सकेगी। अभी यात्री विमान के जरिए ही लोग यहां से सामान भेजे जाने की बुकिंग करवा सकते हैं। एयरपार्ट प्रशासन द्वारा एडवांस बुकिंग की सेवा अभी यात्रियों को नहीं दी जा रही है।