{"_id":"669e03b65c2d4ccaf80b8a8e","slug":"paper-leak-after-the-arrest-of-his-girlfriend-the-secret-of-gangster-rajeev-nayan-s-black-money-will-be-reve-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak : गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा सरगना राजीव नयन की काली कमाई का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak : गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा सरगना राजीव नयन की काली कमाई का राज
Mon, 22 Jul 2024 12:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:31 PM IST
सार
शिवानी के बारे में सिर्फ यह पता चल पाया है कि वह भोपाल के एक रेलवे अफसर की बेटी है। यह भी जानकारी मिली है कि वह भोपाल के ही एक कॉलेज से पढ़ी है और इसी दौरान राजीव नयन उर्फ राहुल के संपर्क में आई।
विज्ञापन
राजीव नयन मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरओ-एआरओ और सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब पुलिस की नजर नकल माफिया व उसके गिरोह के सदस्यों के आर्थिक साम्राज्य पर है। सबसे पहले मास्टरमाइंड राजीव नयन की काली कमाई का पता लगाकर इसे जब्त करने की तैयारी है। इसके लिए उसकी गर्लफ्रेंड भोपाल निवासी शिवानी की तलाश तेज कर दी गई है। पता चला है कि उसके पास ही राजीव नयन की कमाई का पूरा हिसाब-किताब है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक शिवानी के बारे में सिर्फ यह पता चल पाया है कि वह भोपाल के एक रेलवे अफसर की बेटी है। यह भी जानकारी मिली है कि वह भोपाल के ही एक कॉलेज से पढ़ी है और इसी दौरान राजीव नयन उर्फ राहुल के संपर्क में आई।
विज्ञापन
राजीव नयन ने भोपाल के ही साई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है। भोपाल से ही पकड़े गए इस गैंग के सदस्य व राजीव नयन के करीबी सुभाष प्रकाश निवासी मधुबनी बिहार ने पूछताछ में शिवानी के बारे में खुलासा किया था। बताया था कि राजीव नयन के रुपयों का हिसाब किताब शिवानी ही रखती थी।
विज्ञापन
पेपर लीक प्रकरण में भी अभ्यर्थियों से ली गई रकम राजीव नयन के कहने पर शिवानी के जरिये ठिकाने लगाई गई थी। उसके कहने पर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी। विवेचना में जुटी एसटीएफ ने उन खातों को भी ट्रेस कर लिया है। इनमें से कुछ खाते फ्रीज कराए जा चुके हैं जबकि अन्य काे फ्रीज कराने की कार्रवाई चल रही है।
फिलहाल एसटीएफ शिवानी की तलाश में जुटी है। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि मास्टरमाइंड ने अपराध से अर्जित रुपयों से कहां-कहां संपत्तियां बनाईं हैं। बताया जा रहा है कि उसकी तलाश में लखनऊ के साथ ही वाराणसी एसटीएफ को भी लगाया गया है।