फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panchayat election: not a banner-poster, mask will be the weapon of election campaign

Panchayat election: बैनर-पोस्टर नहीं, मास्क बनेगा चुनावी प्रचार का हथियार

Fri, 08 Jan 2021 07:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election: not a banner-poster, mask will be the weapon of election campaign
panchayat election - फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा अभी भले ही न हो लेकिन इस प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इस वजह से पंचायत चुनाव की प्रचार सामग्री भी थोड़ी अलग है।
विज्ञापन


प्रचार सामग्री में इस बार मास्क की डिमांड काफी अधिक देखी जा रही है। तमाम प्रधान पद के दावेदारों ने इस बार अपनी राजनीति में कोरोना प्रोटोकॉल को भी जोड़ दिया है। दावेदारों ने ऐसे मास्क का आर्डर दिया है, जिसमें उनका नाम लिखा हुआ हो। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी अनूठा प्रचार देखने को मिला था। झंड़े-बैनर, पम्पलेट और स्टीकर इस चुनाव में कम दिखे। सियासी पार्टियों और उम्मीदवारों ने फेस मास्क पर फोटो छपवाकर प्रचार का अनोखा तरीका निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसी तर्ज पर प्रयागराज में भी पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार सामग्री बेचने वालों से फेस मास्क आदि की डिमांड की है। प्रयागराज में चुनाव प्रचार सामग्री के थोक विक्रेता मो. कादिर ने बताया कि बिहार चुनाव के दौरान जिस तरह के मास्क का प्रयोग वहां प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने किया था, उसके सैंपल यहां मंगवा लिए गए हैं।

संभवत: मार्च से अप्रैल के बीच चुनाव हो सकता है। शायद इसी वजह से आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने मास्क पर अपने प्रधान पद की प्रचार सामग्री छापने के लिए ऑर्डर दे दिया है। किसी ने दो हजार तो किसी ने पांच हजार मास्क की छपाई का आर्डर दिया है। यमुनापार के मांडा क्षेत्र के एक गांव से प्रधान पद के दावेदार पुष्पेंद्र पटेल  ने बताया कि उन्होंने चार हजार मास्क का आर्डर दिया है।


फूलपुर के  एक अन्य गांव के प्रधान पद के भावी प्रत्याशी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने नाम लिखे पांच हजार मास्क छापने का आर्डर दिया है। उधर मालवीय नगर में बुटीक चलाने वाले गोपाल जी मालवीय ने बताया कि उन्हें प्रत्याशी के नाम लिखे एक हजार मास्क बनाने का आर्डर मिला है। वह इसके लिए खादी कपड़े का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed