Pahalgam Attack : पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा फूंका
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा किए गए 27 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा किए गए 27 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की। पाकिस्तान से सारे संबंध तोड़कर उसके ऊपर हमला करने की मांग केंद्र सरकार से की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर पाकिस्तान के झंडे को जलाया। भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं को धर्म पूछकर गोली मारी गई। यही इस्लाम धर्म सिखाता है। काफिरों को गोली मारने का अधिकार इस्लाम धर्म देता है। पाकिस्तान आतंकवाद की जननी है। पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए। उधर, जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.