फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pahalgam Attack: 35 Pakistani citizens in Prayagraj, instructed to leave India

Pahalgam Attack: पाकिस्तान के 35 नागरिक प्रयागराज मेंं, भारत छोड़ने के निर्देश, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई

Sat, 26 Apr 2025 05:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 05:22 AM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के एक्शन के तहत प्रयागराज में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। पता चला है कि यहां फिलहाल 35 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं और इन सभी की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: 35 Pakistani citizens in Prayagraj, instructed to leave India
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में हिंदू विश्व हिंदू परिषद ने किया मार्च। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के एक्शन के तहत प्रयागराज में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। पता चला है कि यहां फिलहाल 35 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं और इन सभी की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन्हें वीजा रद्द किए जाने से संबंधित केंद्र के आदेश की जानकारी देकर जल्द से जल्द भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जो 35 पाकिस्तानी नागरिक जनपद में मौजूद हैं, उनमें से 31 लंबी अवधि जबकि चार लघु अवधि के वीजा पर भारत आए हैं। इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिनके परिवारीजन प्रयागराज में रह रहे हैं और शादी या अन्य कारणों से उन्हें पाकिस्तान से आना पड़ा है।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने संबंधी निर्णय के बाद यहां भी पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) की ओर से इन सभी को वीजा नियमों में संशोधन संबंधी निर्णय के बारे में सूचित कर दिया गया है। इनमें से कई ने एलआईयू दफ्तर में पहुंचकर अपना ब्योरा भी दर्ज करा दिया है। मसलन यह बताया है कि वह कब तक प्रयागराज से चले जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि कई पाकिस्तानी नागरिकों ने वापसी शुरू भी कर दी है।

विज्ञापन

इस मामले में फिलहाल लिखित आदेश न आने का हवाला देकर पुलिस अफसर आधिकारिक तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि जनपद में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को बता दिया गया है कि वह 27 अप्रैल तक देश छोड़ दें। मेडिकल वीजा पर आने वालों के लिए यह अवधि 29 अप्रैल तक है। एलआईयू से इन सभी पर नजर रखने को निर्देशित किया गया है। तय अवधि के बाद भी कोई प्रयागराज में रहता मिला तो उसके खिलाफ आव्रजन संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदारों को निगरानी के निर्देश

एलआईयू की कार्रवाई के अलावा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को भी अलर्ट किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि अगर उनके इलाके में कोई पाकिस्तानी नागरिक रह रहा हो तो उस पर नजर रखें। इन सभी को वापसी के लिए निर्देशित किया गया है, ऐसे में यह भी सुनिश्चित कर लें कि वह तय अवधि तक वापस चले जाएं। ऐसा नहीं करने पर इसके संबंध में एलआईयू और उच्चाधिकारियों को सूचित करें। ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed