फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pace of translating investment proposals worth 67,000 crore into reality is slow.

Prayagraj News: 67 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरने की रफ्तार सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pace of translating investment proposals worth 67,000 crore into reality is slow.
औद्योगिक पिछड़ेपन के लिए पहचाने जाने वाले प्रयागराज जिले में निवेश प्रस्तावों को उत्पादन में बदलने की रफ्तार धीमी बनी हुई है। 434 एमओयू के माध्यम से 67,358 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव तो है, लेकिन यह प्रस्ताव कब मशीनों के रूप में धरातल पर उतरेंगे, यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

हालांकि, 121 इकाइयों में व्यावसायिक उत्पादन शुरू होना औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने का एक सकारात्मक संकेत है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल प्रस्तावित निवेश के मुकाबले वास्तविक रूप से जमीन पर उतरे निवेश का हिस्सा अभी भी कम है।
विज्ञापन

कागजों में 157 परियोजनाएं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए तैयार होने का दावा किया जा रहा है, जिनमें करीब 10,854 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनके धरातल पर उतरने से लगभग 28,367 रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 121 इकाइयों में 5,694 करोड़ रुपये का निवेश होने और व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने का दावा किया जा रहा है, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 18,766 लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed