फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Outrageous student ventured outside the hostel , Hungama

आक्रोशित छात्र निकले हॉस्टल के बाहर, हंगामा

Thu, 26 Feb 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 26 Feb 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Outrageous student ventured outside the hostel , Hungama
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दू हॉस्टल और पीसीबी हॉस्टल के बीच एक पखवारे से चल रही अदावत थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। क्रिकेट मैच के दौरान हुए बवाल के बाद दोनों हॉस्टलों के बीच चल रही तनातनी में सोमवार को कुलपति दफ्तर के सामने पीसीबी हॉस्टल के एक छात्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया और बमबाजी की गई थी। इसके बाद बुधवार शाम कंपनी बाग में हिन्दू हॉस्टल के एक छात्र पर बम से हमला हुआ। बमबाजी से खलबली मच गई। घटना की जानकारी होने पर हिन्दू हॉस्टल के छात्र लाठी-डंडा लेकर सड़क पर आ गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद छात्र माने।
विज्ञापन


हिन्दू हॉस्टल और पीसीबी हॉस्टल के बीच  रंजिश की शुरूआत क्रि केट प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। सोमवार को पीसीबी हॉस्टल के शिवम पांडेय पर कुलपति दफ्तर के  पास बम से हमला हुआ था। इसमें हिन्दू हॉस्टल के विवेक यादव समेत अन्य के खिलाफ रिर्पो दर्ज हुई थी। बुधवार शाम हिन्दू हॉस्टल का सुनील यादव नामक छात्र कंपनी बाग में दोस्तों के साथ टहलने गया था। उसका आरोप है कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अचानक उस पर बम हमला किया गया। हमलावरों ने उसको निशाना बनाते हुए तीन बम मारा।
विज्ञापन


 बम के हमले से बचकर वह हिन्दू हॉस्टल पहुंचा। हॉस्टल के लड़कों को इसकी जानकारी हुई तो लाठी डंडा लेकर बाहर निकल आए। सूचना सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार, एसओ विजय प्रताप, इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव, एसओ शिवकुटी संतोष शर्मा, एसओ जार्जटाउन आरके पांडेय समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर हॉस्टल के अंदर किया। छात्र एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि सुनील यादव की तहरीर पर पूर्व छात्रनेता अच्युतानंद शुक्ला, शिवम पांडेय, विवेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झगड़ा सोमवार को हुए विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed