फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Outraged by the assault, a TTE staged a protest at the GRP police station

प्रयागराज : पिटाई से आक्रोशित टीटीई जीआरपी थाने पर किया प्रदर्शन, आरोपी दोनों सिपाहियों किया गया सस्पेंड

Fri, 09 Oct 2026 01:17 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

छिवकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टिकट जांचने को लेकर टीटीई और जीआरपी के दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। टीटीई अशोक कुमार ने सिपाहियों पर मारपीट का आरोप लगाया। घटना से नाराज 40 से 50 टीटीई जीआरपी थाने के सामने धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ ने बताया कि आरोपी  सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Outraged by the assault, a TTE staged a protest at the GRP police station
छिवकी स्टेशन पर जीआरपी थाने के सामने धरने पर बैठे टीटीई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छिवकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को टीटीई और जीआरपी के सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। टीटीई का आरोप है कि सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की। मामला बढ़ने पर बड़ी संख्या में टीटीई जुट गए और जीआरपी थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक आरोपी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे।

विज्ञापन





 

टीटीई अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जीआरपी के दो सिपाही सादे कपड़ों में यात्रियों के टिकट जांच रहे थे। यह देखकर उन्होंने विरोध जताया तो सिपाही उन्हें धमकाने लगे। जब उन्होंने सिपाहियों का वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर 40 से 50 टीटीई मौके पर पहुंच गए और जीआरपी थाने के सामने नारेबाजी करने लगे। वे दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे सीओ जीआरपी अरुण कुमार पाठक पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।लेकिन टीटीई का कहना है कि जब तक सीनियर डीसीएम मौके पर नहीं आते हैं तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed