फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ournalist's son dies in road accident, companion seriously injured, chaos in the family

Prayagraj : सड़क दुर्घटना में पत्रकार के पुत्र की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 20 Sep 2024 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

शिवकुटी तेलियरगंज निवासी लाल रणविजय सिंह एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं। उनका पुत्र सार्थक सिंह अपने साथी बंश ठाकुर (22) पुत्र मनोज सिंह निवासी सलोरी के साथ शुक्रवार सुबह कहीं जा रहा था। ठंठनवा कांटी गांव के पास हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह काफी दूर से बाइक सहित सड़क पर फिसलते चले गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
ournalist's son dies in road accident, companion seriously injured, chaos in the family
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा राजमार्ग स्थित ठंठनवा कांटी गांव के सामने शुक्रवार भोर में सड़क हादसे में पत्रकार के पुत्र की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को जानकारी देते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

शिवकुटी तेलियरगंज निवासी लाल रणविजय सिंह एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं। उनका पुत्र सार्थक सिंह अपने साथी बंश ठाकुर (22) पुत्र मनोज सिंह निवासी सलोरी के साथ शुक्रवार सुबह कहीं जा रहा था। ठंठनवा कांटी गांव के पास हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह काफी दूर से बाइक सहित सड़क पर फिसलते चले गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी जसरा पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने सार्थक सिंह को मृत घोषित कर दिया। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में अकेली बहन का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने सार्थक का रसूलाबाद गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed