फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order to tighten security outside the court room

कोर्ट रूम के बाहर सुरक्षा कड़ी करने का आदेश

Fri, 22 Nov 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Order to tighten security outside the court room
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिबंधक हाईकोर्ट को आदेश दिया कि पारिवारिक विवाद और सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में आने वाले जोड़ों की सुनवाई कर रही अदालत के बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि कोर्ट रूम के बाहर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। अदालत ने यह आदेश एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई के दौरान तब दिया, जब अपनी पसंद से शादी कर अदालत पहुंचे जोड़े के परिजन कोर्ट के सामने ही उलझ गए। अदालत में मौजूद वकीलों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट में करारी, कौशाम्बी की सलोनी केसरवानी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई चल रही थी, सलोनी के पिता का कहना था कि उन्होंने करारी थाने में बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में उनको पता चला कि उनकी बेटी सलमान हैदर के साथ चली गई है और शादी कर ली है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सलोनी और सलमान हैदर को अदालत में पेश किया। सलोनी के पिता और अन्य परिजन भी कोर्ट में मौजूद थे। दोनों पक्षों में वहीं पर बहस होने लगी, जिसे वकीलों ने शांत कराया। उधर सलोनी ने कोर्ट को बताया कि वह बालिग है और उसने अपना धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया है तथा सलमान हैदर से विवाह कर लिया है। अब उसका नाम सलोनी हैदर है। उसने तेलंगाना राज्य वक्फ बोर्ड का निकाहनामा भी अदालत में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सलोनी ने आशंका जताई कि परिवार वाले उसके विवाह के खिलाफ हैं तथा उसकी हत्या हो सकती है। इस पर कोर्ट ने महानिबंधक को निर्देश दिया कि सलोनी और सलमान को पुलिस सुरक्षा में जहां वह जाना चाहते हैं, वहां पहुंचा दिया जाए। इसके साथ ही ऐसे मामलों की सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed