फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order to pay salary to DAV degree college librarian

डीएवी डिग्री कॉलेज के लाइब्रेरियन को वेतन भुगतान का आदेश

Fri, 27 Nov 2020 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Order to pay salary to DAV degree college librarian
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएवी डिग्री कॉलेज वाराणसी के लाइब्रेरियन डा. कृष्ण कुमार को नवंबर माह तक वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि यदि वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारी अदालत में उपस्थित हों। डा. कृष्ण कुमार अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्र ने दिया है। 
विज्ञापन


याची का कहना है कि उसके खिलाफ कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के मैनेजर ने विभागीय जांच बैठाई थी। जिसमें उसे सजा केतौर पर 11 सितंबर 2017 को एडवांस इंक्रीमेंट का भुगतान रोकते हुए उसकी रिकवरी का आदेश दिया गया। उसे डिप्टी लाइब्रेरियन के पद पर वापस भेज दिया गया तथा सर्विस रिकार्ड में प्रतिकूल प्रविष्ठि का आदेश दिया गया। याची ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने याची के विरुद्ध पारित आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद भी याची का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कालेज के अधिवक्ता का कहना था कि स्थगन आदेश को समाप्त करने की अर्जी दाखिल की गई है क्योंकि उक्त आदेश एकपक्षीय था। याची के अधिवक्ता का कहना था कि आदेश  प्रदेश सरकार और यूजीसी के अधिवक्ता की मौजूदगी में पारित किया गया है। वेतन का भुगतान राज्य सरकार को करना है इसलिए यह कहा जा सकता है कि आदेश एक पक्षीय था। एक बाद दंडात्मक आदेश पर रोक लग गई तो याची पूर्व की भांति वेतन पाने का हकदार है। कोर्ट ने याची को आदेश के पूर्व की भांति ही वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed