फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order of action on the city commissioner after entering the toilet in the house

घर के शौचालय में पानी घुसने पर नगर आयुक्त पर कार्रवाई का आदेश

Thu, 11 Jul 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Order of action on the city commissioner after entering the toilet in the house
Order of action on the city commissioner after entering the toilet in the house - फोटो : CITY DESK
घर के शौचालय में पानी घुसने पर नगर आयुक्त पर कार्रवाई का आदेश
विज्ञापन

0 स्थायी लोक अदालत में नगर निगम की ओर से कोई नहीं हुआ हाजिर, अदालत ने एकपक्षीय कार्रवाई की
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायत परिवाद की सुनवाई करते हुए स्थाई लोक अदालत ने नगर आयुक्त, जल संस्थान के अभियंता और जोनल अधिकारी खुल्दाबाद नगर निगम के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने का आदेश पारित किया है। यह आदेश स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष मार्कण्डेय राय सदस्य रमेश मालवीय और ममता गुप्ता ने परिवाद की सुनवाई करते हुए दिया है।
प्रकरण जीटीबी नगर करेली का है। रिटायर्ड कर्नल राम अचल पांडेय ने जलसंस्थान के अभियंता, नगर निगम जोनल कार्यालय खुल्दाबाद के जोनल अधिकारी और नगर आयुक्त के खिलाफ शिकायत परिवाद स्थायी लोक अदालत में प्रस्तुत की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीवर जाम होने के कारण उसके शौचालय में पानी भर कर घर में फैल गया और गंदगी हो गई। शिकायत करने के बाद संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। तब उसने अपने से मजदूराें को लगा कर सीवर साफ कराया, जिसमें उसके 25 सौ रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन

भुक्तभोगी कर्नल का कहना है कि समस्या का समाधान अभी भी नहीं हुआ है। सीवर जाम होने से आए दिन पानी घर में भर जा रहा है। कोर्ट ने पक्षकारों को नोटिस जारी किया। जलकल विभाग के कर्मचारी हरिश्चन्द ने कोर्ट में उपस्थित होकर कहा कि उनके विभाग से कोई मतलब नहीं है और उसके बाद मुकदमे की सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। कोर्ट ने संबंधित पक्षकारों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष का कहना है कि विद्युत विभाग, नगर निगम और बीएसएनएल से संबंधित शिकायतों के परिवाद कोर्ट में लंबित हैं और नोटिस के बावजूद सुनवाई के समय विभाग की ओर से कोई उपस्थित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed