फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   OPD did not run on the ninth day of the strike, tests remained stalled

Prayagraj News: हड़ताल के नौवें दिन नहीं चली ओपीडी, जांचें रहीं ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
OPD did not run on the ninth day of the strike, tests remained stalled
स्वरूप रानी अस्पताल में चल रही जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। मंगलवार सुबह दूर-दराज से अस्पताल पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। आलम यह था कि पूरे दिन एक भी पर्चा नहीं बना। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट ने पुराने मरीजों को देखा और वार्डों का राउंड किया। इसके अलावा ओटी व जांचें भी प्रभावित दिखीं। सिर्फ गंभीर मरीजों के ही ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन

पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में प्रमुख अधीक्षक की ओर से भेजे गए निशुल्क सैंपल ही पैथोलॉजी लैब में लिए गए। ऐसे में पूरे दिन मात्र चार सैंपल लिए गए। वहीं, रजिस्ट्रेशन काउंटर की खिड़की पर गत्ता लगाकर बंद कर दिया गया। सीनियर कंसल्टेंट डेढ़ से दो घंटे अपने चैंबर में बैठे, लेकिन मरीज नहीं आए तो वह उठकर चले गए। सिर्फ कैंसर सर्जरी विभाग में 40 मरीज देखे गए।
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे में भी गंभीर मरीजों की जांचें की गईं। अमृत फॉर्मेसी के पास स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर के दरवाजे सुबह आठ बजे ही बंद करा दिए गए। वहीं, पुरानी बिल्डिंग में स्थित अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे की जांचें ठप रहीं। दूर-दराज से आए कई मरीज तो इसी इंतजार में पूरे दिन बैठे रह गए कि शायद अब उन्हें देखा जाएगा। हड़ताल के नौवें दिन मात्र छह ही ऑपरेशन हो चुके। लगातार हडताल चलने से अस्पताल में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज नहीं, दवा ढोने के लिए हैं स्ट्रेचर
पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में दारागंज निवासी पिता अपने 14 वर्षीय बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर तक स्ट्रेचर नहीं मिला तो उसे गोद में उठाकर लाया। बेटे के दोनों पैर व हाथ में प्लास्टर बंधा था। बेटे ने बताया कि स्ट्रेचर मांगा गया तो गेट पर चौकीदार ने कहा कि खाली नहीं है। गोद में लेकर चले जाओ। जबकि, इसी दौरान बगल में स्ट्रेचर पर दवाएं ढाई जा रही थीं।
मांगें पूरी होने पर ही हड़ताल समाप्त होगी। ट्रामा व इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। वहीं, वार्डों में भी रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं।
- डॉ.रवि प्रताप सिंह, महासचिव, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article