{"_id":"68702946f29b2c53380bd0d3","slug":"one-more-arrested-in-case-of-shooting-a-bike-rider-in-neemsarai-allahabad-news-c-3-ald1022-666602-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नीमसराय में बाइक सवार को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नीमसराय में बाइक सवार को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज नीमसराय में बाइक सवार आसिब को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी शेरा उर्फ शेरू के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक नीमसराय निवासी जाहिद अली ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि चार जुलाई की रात बेटा आसिब बाइक से गांव लौट रहा था। तभी बाइक छूने को लेकर लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि छह जुलाई को इसी बात को लेकर शहनवाज, शेरू, सब्बीर, बान, देन समेत अन्य अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश है।