{"_id":"6a1d187a7e237019c70f6638","slug":"one-lane-of-shastri-bridge-will-remain-closed-for-one-and-a-half-months-from-june-3-for-repairs-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मरम्मत के लिए तीन जून से डेढ़ महीने तक बंद रहेगी शास्त्री पुल की एक लेन, बदले मार्ग से जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मरम्मत के लिए तीन जून से डेढ़ महीने तक बंद रहेगी शास्त्री पुल की एक लेन, बदले मार्ग से जाएंगे वाहन
Mon, 01 Jun 2026 10:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:58 AM IST
सार
Prayagraj News : शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य के कारण तीन जून से 15 जुलाई 2026 तक दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित रहेगा। दूसरी लेन से केवल दो पहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
शास्त्री ब्रिज प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य के कारण तीन जून से 15 जुलाई 2026 तक दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित रहेगा। दूसरी लेन से केवल दो पहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति रहेगी। पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों, ट्रकों, डंपरों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बसों और इलेक्ट्रिक बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इससे शहर में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए आने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को कोखराज, पूरामुफ्ती और धूमनगंज मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि उनकी वापसी एयरपोर्ट मार्ग से होगी।
विज्ञापन
इन मार्गों से होगा आवागमन
- कौशाम्बी से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन कोखराज टोल प्लाजा और हंडिया बाइपास होकर जाएंगे।
- रीवा की ओर से आने वाले वाहन मनगवां और हनुमना होते हुए मिर्जापुर मार्ग से वाराणसी पहुंचेंगे।
- चित्रकूट से वाराणसी जाने वाले वाहनों को राजापुर, कौशाम्बी, कोखराज व हंडिया बाइपास से जाना होगा।
- मिर्जापुर व रीवा से आने वाले मालवाहक लेप्रोसी, बांगड़ धर्मशाला व जीटी जवाहर फ्लाईओवर के रास्ते शहर आएंगे।
- वाराणसी से आने वाली रोडवेज व पर्यटक बस हंडिया, सहसों और फाफामऊ मार्ग से शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
- जौनपुर से आने वाली बसें फूलपुर, सहसों और फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज पहुंचेंगी।