फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old men ready to donate blood

जवानों संग बूढे़ भी रक्तदान करने को तैयार

Thu, 14 Jun 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Old men ready to donate blood
अमर उलाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को बेली ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह दस बजे से शुरू होने वाले शिविर में जवानों संग बुजुर्गों ने भी रक्तदान करने का संकल्प लिया है। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवियों, स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने महादानियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए उत्सुकता दिखाई है। सौ से अधिक दानियों ने फोनकर अमर उजाला फाउंडेशन के इस सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य में सहभागिता का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में शामिल होने वालों में पहली बार रक्तदान करने वाले खासे उत्साहित हैं। साथ ही ऐसे बुजुर्गों ने भी रक्तदान करने की इच्छा जताई, जिन्हें नियमत: चिकित्सक रक्तदान करने की अनुमति ही नहीं दे सकते। कई महिलाओं और युवतियों ने भी रक्तदान करने का संकल्प लिया है। भारतीय पुरातत्व विभाग से सेवानिवृत्त करीब 75 वर्षीय राजकुमार द्विवेदी मंगलवार को 12 दिन बाद एक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आए। अमर उजाला में रक्तदान शिविर की खबर पढ़कर उनका सेवा भाव जाग गया। इसी तरह उनकी पत्नी चंद्रावती भी रक्तदान करना चाहती हैं,े लेकिन दोनों उत्सुक दानियों को उम्र के लिहाज से यह मौका नहीं मिलेगा। इसी तरह करीब 15 युवकों ने पहली बार रक्तदान करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान करने वालों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। बेली ब्लड बैंक में सुबह दस से शाम चार बजे तक होने वाले इस शिविर में रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीता साहू और परामर्शदाता अजय मिश्रा के मुताबिक इस मौके पर लोगों को रक्तदान के बारे में होने वाली भ्रांतियों को दूर कर, इसके लाभ बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी जानिए
----------
0 एक बार में 350 मिलीग्राम(एक यूनिट) खून लिया जाता है।
0 दो बार रक्तदान करने के बीच में तीन महीने का अंतराल होना चाहिए।
0 शरीर रक्तदान के 24 घंटे में ही निकले खून की पूर्ति कर लेता है।
0 एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इससे पता चलता है कि एक यूनिट रक्तदान चार गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आता है।
-------------
रक्तदान के लिए जरूरी
-------------------
0रक्तदाता की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
0 रक्तदाता के शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम होना चाहिए।
0 हीमोग्लोबिन का स्तर कम से कम 12.5 फीसदी होना चाहिए।
----------------
आप भी बन सकते हैं महादानी
 ब्लड बैंक में खून की कमी से निराश लौटने वालों के लिए यह अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आशा की किरण बने, इस महादान के लिए आप भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। पंजीकर नहीं कराया फिर भी बेली ब्लड बैंक में रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं फोन, एसएमएस से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए डायल करें- 9675898656

---------------
रक्तदान का लिया संकल्प
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कई संस्थाओं और संकल्पित महादानियों ने सहयोग का आश्वासन दिया है। पुलिस मित्र संस्था के साथ सीआरपीएफ और आरएएफ, एएमए, द्वारका हॉस्पिटल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, शिक्षक नेता शैलेश पांडेय, आशीष कुमार खरे, राजीव मिश्रा, पंकज रिजवानी, ऋषण कटियार, संजय साहू, प्राचार्य डॉ. मुरली धर पांडेय, परामर्शदाता अजय मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, भारत भूषण, नेहरू युवा केंद्र राजन मौर्य, महिंद्रा फायनेंस के एचआर पवन गुप्ता, पीयूष, अनिल बसंतानी, प्रीति सैनी, आरपीएफ जंक्शन प्रभारी प्रदीप कुमार राणा, एसआई  अजीत, अनुपम, आशुतोष तिवारी, दीपक, आशीष कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, कुंवर जी, संतोष समेत बड़ी संख्या में रक्तदान के उत्सुक भावी महादानियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed