फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officials took stock of the encroachment on the colony and road in Subedarganj Prayagraj

प्रयागराज : कालोनी और सड़क पर हुए अतिक्रमण का अधिकारियों ने लिया जायजा

Sat, 20 Nov 2021 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 11:26 PM IST
सार

कानपुर रोड से जुड़ी कॉलोनियों में अतिक्रमण हटाने का मामला: सेना और जिला प्रशासन की राजस्व टीमें करेंगी सर्वें। हाईकोर्ट के आदेश पर कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी टीम ने किया मौके का मुआयना। अभिलेखों में दर्ज नहीं है सड़क। माना जा रहा है कि पूरी सड़क ही सेना की जमीन पर बना दी गई है। 

विज्ञापन
Officials took stock of the encroachment on the colony and road in Subedarganj Prayagraj
Prayagraj News : सांकेतिक चित्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कानपुर रोड से जुड़ी कॉलोनियों में अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को मौका मुआयना किया। इस दौरान रोड चौड़ीकरण को लेकर सर्वे करने का निर्णय लिया गया। सेना और जिला प्रशासन की राजस्व टीमें दोनों अलग-अलग सर्वे कर अपनी रिपोर्ट देंगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर कमिश्नर की अगुवाई में बनी कमेटी के सदस्य शनिवार को कानपुर रोड पहुंचे। वहां पर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क की स्थिति देखी। यह तय किया गया कि सेना और जिला प्रशासन की राजस्व टीमें अपना अलग-अलग सर्वे करेंगी। सर्वे में कॉलोनियों और सड़क पर किए गए अतिक्रमण का आकलन किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि अतिक्रमण के दायरे में कौन-कौन से मकान आ रहे हैं।
विज्ञापन


सर्वे के दौरान उस पर निशान भी लगाया जाएगा। इसके अलावा बनाए गए नए और पुराने भवनों की अलग-अलग स्थिति का भी आकलन सेना और जिला प्रशासन की राजस्व टीमें करेंगी। दोनों विभागों की टीमें अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेंगी। फिर वह रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। हालांकि जिस कानपुर रोड से सूबेदारगंज स्टेशन जाने वाली रोड पर अतिक्रमण की बात कही जा रही है, वह सड़क अभिलेखों में कहीं दर्ज ही नहीं है। वह पूरी सड़क सेना की भूमि पर है। सर्वे के दौरान अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी, पीडीए वीसी अरविंद चौहान, नगर आयुक्त रवि रंजन सहित जिला प्रशासन के अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed