फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officials Beating in city congress office, police arrived

प्रयागराज में शहर कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों में मारपीट, पहुंची पुलिस

Tue, 01 Jun 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jun 2021 12:14 AM IST
सार

  • वर्चुअल धरने में आगे बैठने को लेकर शुरू हुई थी तू-तू मैं-मैं 
  • प्रदेश पदाधिकारियों तक पहुंची शिकायत, जांच कराने की मांग

विज्ञापन
Officials Beating in city congress office, police arrived
कांग्रेस - फोटो : file photo

विस्तार

चौक स्थित शहर कांग्रेस के जिस कार्यालय में बैठकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, पीडी टंडन जैसे दिग्गज नेताओं ने देश की दशा और दिशा तय की, उसी कार्यालय में सोमवार को आगे बैठने को लेकर पार्टी के दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए और आपस में हाथापाई कर ली। इतना ही नहीं विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि, दोनों नेताओं के किसी के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी है लेकिन प्रदेश हाईकमान तक शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग जरूर की है। 

विज्ञापन

Officials Beating in city congress office, police arrived
indian national congress

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में वर्चुअल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। यहां भी जिला और शहर के पदाधिकारियों को कार्यालयों पर एकत्र होकर प्रदर्शन करना था। इसी के अंतर्गत सोमवार को चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर भी शहर कमेटी के सदस्यों के साथ पार्टी के फ्रंटल आर्गनाईजेशन के पदाधिकारी मौजूद थे। वर्चुअल प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे होना था। इसमें शहर कांग्रेस मंत्री इरशाद उल्ला और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरशद अली वारसी भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Officials Beating in city congress office, police arrived
मारपीट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
वर्चुअल प्रदर्शन के दौरान आगे बैठने को लेकर इरशाद उल्ला और अरशद अली वारसी के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। इरशाद उल्ला का कहना है कि वह पार्टी कार्यालय पर आगे पहुंचे थे। लिहाजा, वे आगे बैठ गए। अरशद अली वारसी देर से आए और उनसे धक्का-मुक्की करते हुए उनके आगे आने की कोशिश करने लगे। इसी में बात इतनी बढ़ गई। जबकि, अरशद अली ने कहा कि वर्चुअल प्रदर्शन जूम एप पर होना था। इसकी आईडी उनके पास थी। लिहाजा, वे उसे चलाने के लिए आगे बढ़े तो इरशाद अली ने उन्हें पीछे धकेलकर मारपीट पर उतारू हो गए।

पूरे वर्चुअल प्रदर्शन के दौरान वह ऐसा करता रहे। वर्चुअल प्रदर्शन के बाद जब वहां मौजूद दूसरे नेता कार्यालय के प्रदर्शन हाल से नीचे उतर गए तो इरशाद पूरी तरह से पार्टी अनुशासन भूल बैठे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट उतारू हो गए। उधर, दोनों पदाधिकारियों के आपस में भिड़ने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद दूसरे नेता प्रदर्शन हाल में पहुंच आए और दोनों नेताओं को दूर किया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि, तब तक मामला शांत हो चुका था। किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। उधर, अरशद अली वारसी का कहना है कि उन्होंने पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष से मामले की शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed