फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer's phone seized for recording courtroom proceedings

Prayagraj News: कोर्ट रूम प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग करने पर अधिकारी का फोन जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Officer's phone seized for recording courtroom proceedings
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ की पीठ ने गेल के एक वरिष्ठ अधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। गुप्त तरीके से कोर्ट रूम प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग करने पर अधिकारी का फोन जब्त करा लिया। साथ ही उसे डिलीट कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पीठ औरैया स्थित गेल से जुड़े मामले (बिक्री कर संशोधन) की सुनवाई कर रही थी। अचानक कोर्ट के संज्ञान में आया कि पक्षकार गेल का वरिष्ठ अधिकारी है। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिकारी का फोन जब्त करा लिया और पीठ सचिव को फोन से रिकॉर्डिंग डिलीट करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिकारी यह हरकत गुप्त तरीके से कर रहा था। रिकॉर्डिंग के लिए कोर्ट से स्वीकृति भी नहीं ली गई थी। कोर्ट ने इसे निंदनीय माना और सुनवाई कर रहे मामले के साथ गेल इंडिया से जुड़े पांच अन्य मामलों को दूसरी पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए मुख्य न्यायमूर्ति के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed