फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Nursery' of hockey players being prepared in Prayagraj

प्रयागराज में तैयार हो रही हॉकी खिलाड़ियों की ‘नर्सरी’, कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम कर रहे रौशन

Sat, 19 Jun 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Jun 2021 01:10 AM IST
सार

  • शहर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे जूनियर और सीनियर टीमों में 
  • यूपी समेत कैग की नेशनल टीम में भी शामिल हैं कई युवा खिलाड़ी

विज्ञापन
'Nursery' of hockey players being prepared in Prayagraj
hockey logo - फोटो : hockey logo

विस्तार

शहर में हॉकी के सुनहरे अतीत के साथ ही भविष्य के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार हो रही है। कई खिलाड़ी विभिन्न टीमों में राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। इतना ही नहीं शहर के आठ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर कैग की टीम में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के दम पर कैग की टीम ने रेलवे को हराकर गत वर्ष राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 

विज्ञापन


शहर में हॉकी खिलाड़ियों का गौरवशाली अतीत रहा है। शहर के रहने वाले सुजीत कुमार और दानिश मुजतबा ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके साथ ही जूनियर वर्ल्ड कप में जहीरुद्दीन, एसए आब्दी, आमिर खान, इमरान खान राष्ट्रीय टीम से खेल चुके हैं। जबकि, आतिश इदरीश, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार भारतीय टेस्ट के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले।

विज्ञापन

'Nursery' of hockey players being prepared in Prayagraj
हॉकी

एशियन गेम्स में रेलवे की वर्तमान कोच और स्व. डब्ल्यू कैलब ने अपना हुनर दिखाया। हॉकी में प्रयागराज के बेहतरीन अतीत के साथ आने वाली पीढ़ी भी अपना कौशल दिखाने को तैयार है। प्रयागराज हॉकी एसोसिएशन की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव के अनुसार प्रयागराज के कई बेहतरीन खिलाड़ी विभिन्न टीमों से खेल रहे हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय टीम से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलते नजर आएंगे।

'Nursery' of hockey players being prepared in Prayagraj
हॉकी
राष्ट्रीय स्तर पर कैग टीम में शामिल खिलाड़ी
शहर के हुनरमंद खिलाड़ी कैग की टीम से राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। इन खिलाड़ियों के दम पर कैग की टीम ने रेलवे को हराकर गत वर्ष चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। कैग की टीम में प्रयागराज के शाहिद, सिद्धार्थ शंकर, इमरान सीनियर, इमरान जूनियर, दीपक यादव, मनीष कुमार, अभिषेक सिंह और चंदन शामिल हैं।

यूपी की टीम में भी शामिल है शहरी
यूपी की जूनियर और सीनियर टीम में भी शहरियों का दबदबा है। सीनियर यूपी टीम में शरद कुमार, मोहम्मद सैफ, इमरान खान, हैदर अली, अभय कुमार, तनवीर, हसन खान, विजय कुमार, जूनियर टीम में अली खान, इरफान, फैजल, दीपू यादव, शिवम त्रिपाठी, शब्बाज खान शामिल हैं।
 
एनसीआर में तैनात दो खिलाड़ियों को मिला है ओलंपिक का टिकट
एनसीआर के प्रयागराज मंडल में सीनियर कलर्क पद पर तैनात गुरजीत कौर व निशा का 2021 टोक्यो ओलंपिक में चयन हुआ है। रेलवे टीम में शामिल दोनों खिलाड़ियों की टीम कोच भी प्रयागराज शहर से ताल्लुक रखने वाली पुष्पा श्रीवास्तव हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed