{"_id":"5eb704178ebc3e902e76ae99","slug":"now-you-can-study-on-phone-in-walking-position-in-au-city-news-ald275389968","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चलते-फिरते फोन पर करें पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चलते-फिरते फोन पर करें पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि के छात्र-छात्राओं के लिए राहत वाली खबर है। अगर उनके पास कंप्यूटर नहीं है तो फोन पर भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल एक एप डाउनलोड करना है और इस एप के माध्यम से वे चलते-फिरते ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इविवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मूडेल प्लेटफॉर्म पर ई-कंटेंट अपलोड कर दिया है। छात्र-छात्राएं इविवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि छात्र-छात्राओं को अब वेबसाइट पर भी जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने फोन पर मूडेल एप डाउनलोड करना होगा।
एप डाउनलोड करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी ई-मेल आई और संबंधित वेबसाइट की जानकारी देनी होगी। डाउनलोड की प्रक्रिया पूरी होते ही मूडेल एप एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं इस एप पर सीधे ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को ऑनपलाइन अध्ययन में काफी सहूलियत होगी। वे अपने फोन पर ही ऑनलाइन अध्ययन सामग्री डाउनलोड कर किसी भी वक्त पढ़ाई कर सकेंगे।
इविवि का संस्कृत विभाग भी अब ऑनलाइन पढ़ाई की राह पर चल पड़ा है। संस्कृत विभाग के शिक्षक एवं ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे यूट्यूब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। प्रो. दुबे ने विभागाध्यक्ष, कुलपति एवं रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि एमए प्रथम वर्ष में कुल 120 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और इनमें से 95 विद्यार्थी नियमित रूप से ऑनलाइन अध्ययन में भागीदारी कर रहे हैं। प्रो. दुबे अब तक दस से अधिक लेक्चर यूट्यूब पर अपलोड कर चुके हैं।