{"_id":"60c3b5c08ebc3e00d551f121","slug":"now-the-location-of-the-tigress-found-near-the-temple-in-the-coal-plant-meerganj-news-bly4494261194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोयला प्लांट में मंदिर के पास मिली बाघिन की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोयला प्लांट में मंदिर के पास मिली बाघिन की लोकेशन
विज्ञापन
शुक्रवार को भी बाघिन की लोकेशन कोयला प्लांट के पूर्व दिशा में मन्दिर के पास तालाब के पास देखी गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
रात में दहाड़ सुनकर सहमे वन कर्मी, पकड़ने का अभियान किया तेज
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को भी बाघिन की लोकेशन कोयला प्लांट के पूर्व दिशा में मंदिर के पास देखी गई। आधी रात के बाद बाघिन किसी शिकार पर हमला करने से पहले दहाड़ी थी, इसे सुनकर करीब पचास मीटर की दूरी पर मौजूद वन विभाग की टीम के सदस्य और फैक्टरी के गार्ड सहम गए थे। उधर, एक्सपर्ट की टीम ने बाघिन की सटीक लोकेशन मिलने के बाद उसे पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है।
रबर फैक्टरी के जंगल में कई महीने से डेरा जमाए बाघिन की लोकेशन लगातार मंदिर के पास तालाब किनारे मिलने से वन विभाग की टीम को अब उसके जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। चार दिन पहले आए एक्सपर्ट ने बाघिन को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। तालाब के आसपास के इलाके को जाल लगाकर सील कर दिया गया है। साथ ही तालाब के पास पड्डा बांध दिया गया हैै। बृहस्पतिवार रात बाघिन की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए टीम के सदस्य टैंक पर बैठकर योजना बना रहे थे, लेकिन बारिश आने से उनकी योजना फेल हो गई। शुक्रवार को जब बाघिन की फुटेज कैमरे में देखी गई तो वह आधी रात के बाद किसी शिकार को देखकर दहाड़ती नजर आई।