{"_id":"60e4a3618bfc927a856c829f","slug":"now-sog-teams-in-the-city-also-formed-in-yamunapar-gangapar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब एसओजी की टीमें, यमुनापार-गंगापार में भी गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब एसओजी की टीमें, यमुनापार-गंगापार में भी गठन
Wed, 07 Jul 2021 12:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
एसओजी पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते अपराध को देखते हुए शहर को अब तीन भागों में बांट दिया गया है। प्रयागराज शहर के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। तीनों के लिए अलग-अलग प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। गंगापार, यमुनापार और नारकोटिक्स के लिए भी टीम की घोषणा की गई है।
एसओजी प्रथम टीम शहर पश्चिम के लिए बनाई गई है। जिसका प्रभारी प्रवीण कुमार यादव को बनाया गया है। प्रथम टीम धूमनगंज, पूरामुफ्ती और करेली में होने वाले अपराधों पर नजर रखेगी। दूसरी टीम के प्रभारी अनुराग शर्मा होंगे। यह टीम शाहगंज, खुल्दाबाद अतरसुइया, मुट्ठीगंज, कोतवाली और कीडगंज में अपराधियों पर नजर रखेगी। शहर उत्तरी में प्रभारी एसओजी दरोगा अमित कुमार होंगे। टीम सिविल लाइंस, कैंट, जॉर्ज टाउन, शिवकुटी, कर्नलगंज और दारागंज में अपराध और अपराधियों पर नजर रखेगी। सभी टीमों में प्रभारी के साथ आठ सदस्य होंगे।
गंगापार में एसओजी की प्रथम टीम में प्रभारी होंगे भुनेश्वर चौबे। गंगापार एसओजी की दूसरी टीम का प्रभारी मनोज सिंह को बनाया गया है। यमुनापार में एसओजी की एक टीम रहेगी, जिसके प्रभारी होंगे संतोष कुमार सिंह। इस टीम में प्रभारी के साथ 14 लोगों की टीम होगी। नारकोटिक्स टीम के महावीर सिंह को पुन: प्रभारी बनाया गया है। महावीर के अलावा नौ कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबलों की नियुक्ति की गई है।