फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   now liqour disappeares from jhunsi police station suspended in charge

अब झूंसी थाने के मालखाने से शराब गायब, प्रभारी सस्पेंड

Fri, 24 Apr 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
now liqour disappeares from jhunsi police station suspended in charge
सोरांव के बाद अब झूंसी थाने के माल खाने से शराब गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में देर रात माल थाना प्रभारी गोपाल मल्ल को सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब साल भर पहले झूंसी थाने में अवैध शराब की खेप पकड़ी गई थी जिसमें 600 से ज्यादा बोतलें बरामद हुई थी। हालांकि माल खाने की जांच के दौरान बृहस्पतिवार को इस में से 33 बोतलें कम पाई गई। पूछताछ में माल थाना प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका जिसके बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे दी गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए माल थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। मामले में एसएसपी से संपर्क नहीं हो सका। जबकि एसपी गंगा पार व सीओ दारागंज जानकारी से ही इनकार करते रहे। वैसे बता दें कि जिले में थाने के माल खाने से शराब गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सोरांव थाने में माल खाने से शराब गायब होने का मामला सामने आया है जिसमें जांच में यह पता चला था कि शराब चुराकर थाने के माल खाना प्रभारी व एक सिपाही गांव के पूर्व प्रधान को बेच रहे थे। इस मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए सिपाही को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जबकि माल थाना प्रभारी अब तक फरार है। उधर 1 दिन पहले लाइन हाजिर किए गए मांडा एसओ प्रिंस दीक्षित को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने अर्णव के खिलाफ दी तहरीर
धार्मिक भावनाओं को भड़काने, दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को एक न्यूज़ चैनल के एंकर के खिलाफ करेली थाने में तहरीर दी। तहरीर जिला कांग्रेस कमेटी के गंगा पार अध्यक्ष रामकिशन पटेल की पटेल व अन्य की ओर से दी गई। मामले में करेली इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र का नहीं है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बता दिया गया है कि रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकती।
विज्ञापन

हत्या को आत्महत्या बताने में जुटी करेली पुलिस
करेली के लाल कॉलोनी में संदिग्ध हाल में मृत मिले शमशाद की मौत का राज बृहस्पतिवार को भी अनसुलझा रहा। पहचान के बाद बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें जलने से मौत होने की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद करेली पुलिस का कहना है कि घर वालों ने किसी से दुश्मनी की बात से इनकार किया है। ऐसे में एक संभावना यह भी है कि उसने खुद ही आग लगाकर अपनी जान दी हो। हालांकि सवाल यह है कि उसने अगर खुद को आग लगाई तो आखिर आसपास रहने वालों को इसकी भनक कैसे नहीं हुई। फिलहाल 3 दिन बीतने के बाद भी इस मामले में करेली पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed