फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now any kind of tampering in the marksheet is impossible

Prayagraj News: मार्कशीट में अब किसी भी तरह की छेड़छाड़ असंभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now any kind of tampering in the marksheet is impossible
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले अंकपत्र सह प्रमाणपत्र इस बार खास होंगे। मार्कशीट न फटेगी और न ही गलेगी। इन पर अंकित शब्दों या अंकों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र के वितरण में अभी एक माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

अंकपत्र में लगे विशेष मोनोग्राम का रंग धूप में लाल हो जाएगा और छांव में उसका रंग बदल जाएगा। अंकपत्र पर एक विशेष प्रकार की स्याही का इस्तेमाल किया गया है, ताकि चाय, कॉफी या कोई भी पेय पदार्थ, सब्जी आदि गिरने के बाद भी यह खराब न हो और कपड़े से पोंछते ही वह साफ हो जाए। अंकपत्र ऐसे कागज पर छपवाया गया है, जो आसानी से फटेगा नहीं। अंकपत्र पर लेमिनेशन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

इसकी एक विशेषता यह भी है कि अंकपत्र के नीचे पट्टी पर डिजाइन बनी है, लेकिन फोटोकॉपी कराने पर अंकपत्र की छायाप्रति में नीचे बनी पट्टी पर डिजाइन नजर नहीं आएगी और पट्टी पर जगह-जगह ‘कॉपी’ लिखा हुआ दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मार्कशीट का आकार छोटा होता था और अब यह ए-फोर आकार में होगी। मार्कशीट में फ्लोरोसेंट लोगो और नंबरिंग केवल यूवी लाइट में दिखेगी, ताकि असली व नकली में आसानी से फर्क किया जा सके।
मार्कशीट में अंकित प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार का बदलाव, जैसे शब्द या अंक को बदलना या ब्लेड अथवा दूसरी वस्तु से खुरचकर लिखना आदि असंभव होगा। मार्कशीट पर माता-पिता का नाम हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि अंकपत्र सह प्रमाणपत्र के वितरण में एक माह का वक्त लगेगा। विद्यार्थियों को अंकपत्र स्कूलों से वितरित किए जाएंगे।

----------
यूपी बोर्ड में 30 तक छुट्टी, बाद में खुलेगा ग्रीवांस सेल
प्रयागराज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद यूपी बोर्ड में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दरअसल, हर साल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड कार्यालय में तीन दिनों का अवकाश घोषित किया जाता है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक छुट्टी रहेगी और बृहस्पतिवार (एक मई) से बोर्ड कार्यालय खुल जाएगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कार्यालय खुलते ही ग्रीवांस सेल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। हालांकि, लगातार तीसरे साल किसी भी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं है। पूर्व के वर्षों में अपूर्ण परिणाम रहने के कारण परीक्षार्थी महीनों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से लेकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों तक के चक्कर लगाते रहते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed