फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   now 9 hot spots in district

अब जिले में 9 हॉट स्पॉट

Fri, 15 May 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
now 9 hot spots in district
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
कोविड-19 के पांच और नए मरीज सामने आने के बाद सरायइनायत के लंगड़ीपुर तथा झूंसी के कसेरुआ खुर्द गांव हॉट स्पॉट घोषित कर दिए गए। इन दोनों गांवाें को सील कर दिया गया है। इसी के साथ इन गांवों में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोनों गांवों को सैनिटाइज किया गया। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इस तरह से जिले में अब नौ स्थल हाट स्पाट बन गए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में लूकरगंज, तेलियरगंज का शंकरघाट एवं चौफटका के पास स्थित चक निरातुल तथा देहात में शंकरगढ़ के कपारी एवं जोरवट, कोरांव का करवलापुर, सैदाबाद का पुराना बाजार तथा नवाबगंज का शिवपुर हथिगहां गांव पहले से हाट स्पॉट घोषित हैं। बृहस्पतिवार को लंगड़ीपुर गांव के एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव पाए गए। सभी टेंपो से महाराष्ट्र से आए थे तथा एसआरएन में भर्ती होने से पहले एक रात घर में भी रहे। इनके अलावा कसेरुआ खुर्द गांव में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह भी एक सप्ताह पहले टेंपो से आया था और गांव के पंचायत भवन में क्वारंटीन कराया गया था।
विज्ञापन

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि दोनों गांव हॉट स्पॉट घोषित कर दिए गए हैं।
इनके अलावा संपर्क में आए सभी लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया है। संपर्क में आए अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। सभी का कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा। गांवों को हाट स्पाट बनाए जाने के बाद सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सीएमओ के निर्देश पर नियुक्त नोडल प्रभारियों ने सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। प्रभावित क्षेत्र में किसी का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सब्जी, राशन, दूध आदि आवश्यक वस्तुआें की आपूर्ति प्रशासन के निर्देशन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed