फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notice to 159 schools for not assessing

Prayagraj News: छात्रों का असेसमेंट न करने पर 159 विद्यालयों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Notice to 159 schools for not assessing
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों का असेसमेंट करने में लापरवाही बरती जा रही है। इस महीने अब तक जिले के 159 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का असेसमेंट नहीं किया गया है। इसलिए इन विद्यालयों के हेडमास्टर और सभी शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। उनसे दो दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य एप में कक्षा और विषय के अनुसार दक्षता-आधारित सवाल पूछे जाते हैं। इस एप का प्रयोग छात्रों की सीखने की प्रगति का आंकलन करने के लिए किया जाता है। इसका मकसद तीन से नाै साल तक के बच्चों की सीखने की जरूरतों को पूरा करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का यह हिस्सा है। दिसंबर 2024 तक निपुण भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है। फिर भी इसके प्रति शिक्षक उदासीन हैं।
विज्ञापन

पिछले इसी लापरवाही के लिए 192 विद्यालयाें के शिक्षकों और हेडमास्टरों को नोटिस दिया गया था। निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रत्येक ब्लॉक के 10 विद्यालय को चुना गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निपुण लक्ष्य एप पर छात्रों का असेसमेंट करने में लापरवारी बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed