फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   notic will be posted on the homes of migrant laborers

प्रवासी मजदूरों के घर पर नोटिस होगी चस्पा

Mon, 11 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
notic will be posted on the homes of migrant laborers
स्वास्थ्य विभाग मुंबई, गुजरात, दिल्ली सहित दूसरे प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के घरों पर नोटिस चस्पा होगी। जिससे गांव वालों को यह पता रहे कि बाहर से आए हैं और 21 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के बाद ही बाहर निकल सकेंगे। अगर वे इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। स्वास्थ्य विभाग यह काम आशाओं के जरिए कराएगा। इसके लिए एक प्रोफार्मा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को भेज कर रिकार्ड एकत्र करने के साथ नोटिस भी चस्पा की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मुंबई, दिल्ली, गुजरात सहित देश के दूसरे हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की संभावना बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि उसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने बताया कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया हैं कि वे बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों का रिकार्ड तैयार कराएं और उसे पोर्टल पर अपडेट कराएं। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने आशाओं को प्रोफार्मा देकर रिकार्ड तैयार कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रिकार्ड में उनकी टूर हिस्ट्र्ी का विवरण के साथ कई अहम जानकारियां लेकर उनके घर पर क्वारंटीन नोटिस चस्पा कराई जा रही है। जिससे कि आसपास और गांव के लोगों को जानकारी रहे कि बाहर से आए हैं और 21 दिन होम क्वारंटीन में रहना है। अगर प्रवासी मजदूर इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed