फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   North Tech Symposium: Destroyer roars in the sky, enemies will be left stunned at a speed of 800 km

North Tech Symposium :  आसमान में विनाशक की गर्जना, 800 किमी की रफ्तार से दुश्मनों के छूटेंगे छक्के

Thu, 07 May 2026 05:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2026 05:14 AM IST
सार

संगम नगरी में आयोजित नॉर्थ टेक सिंपोजियम में तकनीक और स्वदेशी ताकत का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जिसने रक्षा विशेषज्ञों को भी हैरत में डाल दिया है। प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा चर्चा उस विनाशक की हो रही है।

विज्ञापन
North Tech Symposium: Destroyer roars in the sky, enemies will be left stunned at a speed of 800 km
न्यूकैंट स्थित कोबरा सभागार के पास रक्षा संपदा प्रदर्शनी में सैन्य उपकरण को देखते सेना के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम नगरी में आयोजित नॉर्थ टेक सिंपोजियम में तकनीक और स्वदेशी ताकत का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जिसने रक्षा विशेषज्ञों को भी हैरत में डाल दिया है। प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा चर्चा उस विनाशक की हो रही है, जिसकी रफ्तार और सटीक मारक क्षमता भविष्य के युद्धों की परिभाषा बदलने का दम रखती है। नवी मुंबई की आरआरपी एस4ई इनोवेशन लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया यह ड्रोन महज एक घंटे में 800 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। अपनी इसी असाधारण गति और आधुनिक सर्विलांस प्रणाली के कारण यह विनाशक ड्रोन पूरी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन


प्रदर्शनी में मौजूद कंपनी के विनय सिंह ने इस तकनीक की बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि विनाशक को गहन शोध और भारतीय सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह ड्रोन न केवल लंबी दूरी तय करने में सक्षम है, बल्कि दुर्गम इलाकों में छिपे दुश्मनों की टोह लेने और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने में भी बेजोड़ है। उन्होंने संकेत दिए कि वह दिन अब दूर नहीं है जब यह स्वदेशी ड्रोन भारतीय सेना के बेड़े का औपचारिक हिस्सा बनेगा।

विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण तकनीक को लेकर कंपनी और सेना के उच्च अधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता भी शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस ड्रोन में माइक्रो टर्बाइन इंजन लगा हुआ है। इस वजह से यह काफी ऊंचाई तक उड़ सकता है। सिम्पोजियम में विनाशक के साथ-साथ कंपनी ने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का एक और नमूना पेश किया है। इंजीनियरों के अनुसार, कंपनी ने एक ऐसा ड्रोन भी तैयार किया है जो 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सेना पहले से ही इस कंपनी द्वारा निर्मित उन्नत थर्मल कैमरों का उपयोग कर रही है, जो रात के अंधेरे और खराब मौसम में भी सटीक निगरानी सुनिश्चित करते हैं। विनाशक जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि रक्षा क्षेत्र में भारत अब आत्मनिर्भरता की राह पर लंबी छलांग लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed