फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No treatment was found, wife died in front of husband, private hospitals did not recruit

इलाज नहीं मिला, पति के सामने पत्नी की मौत, निजी अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती

Tue, 27 Apr 2021 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Apr 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
No treatment was found, wife died in front of husband, private hospitals did not recruit
मरीज - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल में कोविड संक्रमितों को ही नहीं सामान्य मरीजों का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। सोमवार रात इलाज न मिलने मेजा रामपुर से आई एक महिला की पति के सामने निजी वाहन में ही मौत हो गई। सरकारी और निजी अस्पतालों में उसे उपचार के लिए भर्ती नहीं किया गया। महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


मेजा के रामपुर निवासी विजय शंकर पांडेय के मुताबिक वह पत्नी मीरा पांडेय (38) को सीने में दर्द होने का इलाज कराने शहर आए थे। शाम छह बजे से रात आठ  बजे तक सरकारी और निजी अस्पतालों में गए। कहीं उनकी पत्नी को भर्ती नहीं किया गया। निजी अस्पतालों में उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमित बता कर भर्ती नहीं किया। एसआरएन अस्पताल में बेड खाली न होने की बात कहकर वापस किया गया। दरभंगा कॉलोनी स्थित सरस्वती हार्ट केयर में गेट से ही वापस किया गया। जबकि बाई का बाग और बैरहना स्थित अस्पतालों में बिस्तर खाली न होना बताया गया।
विज्ञापन


विजय शंकर का आरोप है कि वह अस्पतालों में जाकर गिड़गिड़ाए पर किसी ने प्राथमिक उपचार न किया। रात करीब आठ बजे बैरहना स्थित निजी अस्पताल के बाहर जीप पर ही मीरा की जान चली गई। इस बीच सूचना पाकर विजय शंकर के कई रिश्तेदार उनके पास पहुंच चुके थे। मीरा की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन और पति शव लेकर रामपुर चले गए। मीरा की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed