फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No room in many trains including Prayagraj Express, Humsafar on Diwali

Railway News :  दिवाली पर प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर समेत कई ट्रेनों में नो रूम

Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां से आने वाली तमाम ट्रेनों में दिवाली तक किसी भी श्रेणी में कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। दिवाली इस बार 24 अक्तूबर की है।  वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में 22 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 441 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
No room in many trains including Prayagraj Express, Humsafar on Diwali
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली के मौके पर दिल्ली, मुंबई से आने वाली तमाम ट्रेनों में नो रूम हो गया है। पर्व के एक-दो दिन पहले प्रयागराज, हमसफर आदि ट्रेनों में सभी श्रेणी की सीटों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। हमसफर, रीवा एक्सप्रेस, महानगरी आदि ट्रेनों में नो रूम भी हो गया है। उधर, रेलवे ने भी पर्व के मौके पर प्रयागराज तक आने वाली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का अब तक एलान नहीं किया है। ऐसे में अब यात्रियों के समक्ष सिर्फ रेलवे की तत्काल सेवा का ही सहारा रह गया है।

विज्ञापन



राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां से आने वाली तमाम ट्रेनों में दिवाली तक किसी भी श्रेणी में कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। दिवाली इस बार 24 अक्तूबर की है।  वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में 22 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 441 पर पहुंच गया है। इसके एक दिन पहले 21 को 280 एवं 23 को प्रतीक्षा सूची 276 पर पहुंच गई है। वहीं हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 21 एवं 22 को नो रूम एवं स्लीपर में क्रमश: 200 एवं नो रूम हो गया है।
विज्ञापन



मगध, पुरुषोत्तम, रीवा, ब्रह्मपुत्र मेल, नेता जी एक्सप्रेस, नंदन कानन एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी यही हाल है। रेलवे द्वारा पटना के लिए चलाई जा रही  स्पेशल ट्रेन में भी लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में 21 से 23 तक प्रतीक्षा सूची क्रमश: 222, 247 एवं 207 तक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से भी आसान नहीं है राह
दिल्ली की तरह मुंबई रूट से आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के साथ नो रूम ने लोगों को परेशान कर दिया है। सिविल लाइंस के विवेक सिंह जो कल्याण में काम करते हैं, उन्हें दिवाली के मौके पर प्रयागराज आना है, लेकिन मुंबई से आने वाली किसी भी ट्रेन में उन्हें कंफर्म बर्थ नहीं मिल पा रही है। इसी तरह राजरूपपुर के अनिकेत श्रीवास्तव को भी पुणे से आना है। अनिकेत ने बताया कि वह दो माह से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसी भी ट्रेन में उन्हें कंफर्म बर्थ नहीं पा रही है।

आसमान छू रहा फ्लाइट का किराया
दिल्ली, मुंबई रूट से आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और नो रूम के बाद विमान से आने का भी विकल्प है, लेकिन प्रयागराज आने वाले सभी फ्लाइटों  में पर्व के पहले ही किराया आसमान छूने लगा है। पूणे, मुंबई, बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट का किराया 20 अक्तूबर के बाद से ही 20 हजार तक हो गया है। यही हाल दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का भी है।


आनंद विहार, लोकमान्य तिलक स्पेशल चलाने का अब तक नहीं हुआ एलान
दिवाली के मौके पर रेलवे द्वारा प्रयागराज से आनंद विहार एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। रेलवे द्वारा अभी तक इन ट्रेनों के संचालन का एलान नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed