{"_id":"66e77f3f76168ca3a80e6e65","slug":"no-one-knows-when-agra-banaras-vande-bharat-will-become-regular-allahabad-news-c-3-1-ald1024-458023-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आगरा-बनारस वंदे भारत कब नियमित होगी, किसी को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आगरा-बनारस वंदे भारत कब नियमित होगी, किसी को पता नहीं
विज्ञापन
पीएम मोदी द्वारा सोमवार को आगरा कैंट से बनारस के लिए शुरू की जा रही वंदे भारत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई जाएगी। पहले दिन इस ट्रेन का संचालन विशेष ट्रेन के रूप में होगा, लेकिन यह नियमित कब होगी इसका नोटिफिकेशन रविवार की रात भी जारी नहीं हुआ। इतना ही नहीं इसके नियमित संचालन के बाद जंक्शन पर इसका ठहराव किस प्लेटफार्म पर होगा वह भी अब तक निश्चित नहीं हो सका है।
बता दें कि आगरा कैंट से बनारस के बीच शुरू हो रही वंदे भारत का ठहराव टूंडला, इटावा, कानपुर एवं प्रयागराज जंक्शन पर होना है। इसकी समय सारिणी रेलवे द्वारा पूर्व में ही जारी की जा चुकी है, लेकिन नियमित रूप से ट्रेन कब शुरू होगी यह इसके उद्घाटन के एक दिन पूर्व भी नहीं तय हो सका।
इस बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के रूप में 16 सितंबर को चलेगी। आगरा से शाम 4.15 बजे चलने के बाद इसका पहले दिन टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल में ही ठहराव होगा। प्रयागराज से यह रात दस बजे के आसपास थ्रू पास गुजरकर रात तकरीबन 11.55 बजे बनारस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी वजह से इसके उद्घाटन रेक का पहले दिन प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आगरा वंदे भारत का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। जैसे जारी होगा उसके प्लेटफार्म का निर्धारण कर लिया जाएगा।