{"_id":"69dffb122f16210e820d9a3a","slug":"no-more-water-problems-new-pipeline-approved-allahabad-news-c-417-1-nan1011-5378-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अब नहीं होगी पानी की दिक्कत, नई पाइपलाइन को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अब नहीं होगी पानी की दिक्कत, नई पाइपलाइन को मिली मंजूरी
Thu, 16 Apr 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक में नई पाइपलाइन को मंजूरी मिली है। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड की नीलामी और तालाबों के सौंदर्यीकरण पर सहमति बन गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष जुलेखा बानो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में करोड़ों रुपये के प्रस्तावों को ध्वनिमत से मंजूरी मिली है।
गर्मी के मद्देनजर बोर्ड ने पेयजल संकट को प्राथमिकता पर रखा है। निर्णय लिया कि वार्डों में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए सबमर्सिबल पंपों का अधिष्ठापन कर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सभी वार्डों में वाटर एटीएम लगाया जाएगा।
वहीं, नगर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एवं राजस्व वृद्धि के लिए टैक्सी स्टैंड की नीलामी तथा तालाबों के पुनरुद्धार का खाका तैयार किया गया। जर्जर बिजली के खंभों को हटाकर नए सिरे से विद्युतीकरण करने एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
गृहकर में किसी भी प्रकार की वृद्धि करने से पहले नगर में डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा। बैठक में सभासदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इंटरलॉकिंग सड़क, नाला-नाली, क्रॉसिंग निर्माण के प्रस्ताव दिए गए। संचालन अधिशासी अधिकारी ने किया।
यहां सभासद साधना देवी, बसंती देवी, अमरेश सरोज, अमर बहादुर, मो. शोएब, सुलेमान, करमचंद्र, राधेश्याम, परवीन बानो, सबीना बानो, स्वाती, इम्तियाज अहमद, राहुल गुप्ता, नफीस अहमद रहे।
- बोर्ड की बैठक का मुख्य एजेंडा नगरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। करोड़ों के प्रस्ताव पास किए हैं ताकि विकास की गति न रुके। मेरा लक्ष्य नगर को आदर्श पंचायत बनाना है।- जुलेखा बानो, अध्यक्ष नगर पंचायत लालगोपालगंज।
- नगर के विकास के लिए पारित सभी प्रस्तावों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टैक्सी स्टैंड की नीलामी व डोर-टू-डोर सर्वे से राजस्व और पारदर्शिता दोनों में सुधार होगा। - पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालगोपालगंज।
- तकनीकी रूप से सभी वार्डों में पेयजल की समस्या को दूर करने और जर्जर खंभे बदलने की योजना है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य प्राथमिकता में रहेगी। - सरोज कुमार, अवर अभियंता, नगर पंचायत प्रयागराज।