फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No entry for heavy vehicles in the district from today, order for three days

Prayagraj News: भारी वाहनों के लिए जिले में आज से नो इंट्री, तीन दिनों के लिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in the district from today, order for three days
माघ मेले के पांचवें मुख्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के मद्देनजर जिले में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था 23 से शुरू होकर 25 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। सुबह पांच बजे से जनपद में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू हो जाएगी। इस अवधि में पासधारक भारी कॉमर्शियल वाहन भी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। गैर जिलों से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों का रामपुर चौराहा, सोरांव बाईपास, घूरपुर थाना गेट, मलाक हरहर तिराहा, मंदर मोड़ धूमनगंज, सहसों चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, हबूसा मोड़, नवाबगंज बाईपास, लेप्रोसी तिराहा, फाफामऊ, अंदावा चौराहे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


25 फरवरी की रात तक प्रभावी होगा प्रतिबंध

1 कानपुर से प्रयागराज होकर बांदा : जनपद फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिंदकी से बंधवा तिराहा ललौली से चिल्ला होते हुए बांदा की ओर वाहन भेजे जाएंगे और वापसी का रास्ता भी यही होगा।
विज्ञापन


2 कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसीः कानपुर नगर की ओर से आने वाले वाहन कोखराज जनपद कौशाम्बी से बने बाईपास पर मोड़ दिए जाएंगे जो बाईपास से सीधे हंडिया होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे। वाराणसी की ओर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन हंडिया बाईपास रोड होते हुए कोखराज के रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कानपुर से प्रयागराज होकर मिर्जापुर जाने वालेः यह जनपद फतेहपुर स्थित चौडगरा से बिंदकी, बंधवा तिराहा ललौली, चिल्ला से बांदा की ओर वाहन जाएंगे। वहां से कर्वी, मऊ, शंकरगढ़ से नारीबारी, खीरी, कोरांव, मांडा से दाहिने मुड़कर मिर्जापुर की ओर जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
4. कानपुर से प्रयागराज होकर रीवा : घाटमपुर, हमीरपुर रोड बांदा, कर्वी, शंकरगढ़ से नारीबारी से दाहिने मुड़कर रीवा जाएंगे। इसी मार्ग से वापसी भी करेंगे।

5. कानपुर से प्रयागराज होकर औराई- मिर्जापुर : कोखराज बाईपास मार्ग पर मुड़कर सीधे हंडिया से औराई से दाहिने मुड़कर चिल्हा होते हुए मिर्जापुर जाएंगे।

6. रीवा से प्रयागराज होकर वाराणसीः रीवा (मध्य प्रदेश) के थाना मनगवां से हनुमना होते हुए मिर्जापुर व वहां से वाराणसी भेजे जाएंगे और वापसी का मार्ग भी यही होगा।

7 रीवा से प्रयागराज होकर लखनऊः रीवा से नारीबारी से बाएं मुड़कर शंकरगढ़, मऊ, कर्वी, बांदा से चिल्ला पुल पार कर बिंदकी, फतेहपुर असनी पुल पारकर लालगंज, रायबरेली से लखनऊ की ओर और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।


8 रायबरेली की ओर से आकर प्रयागराज होकर वाराणसी : ऐसे भारी वाहन जो रायबरेली से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाना चाहते हैं उन्हें रायबरेली से लालगंज (प्रतापगढ़) भुपियामऊ, बौराहा रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed